{"_id":"be4b3eee391bc6db3264154e5a1a13d9","slug":"meter-to-be-installed-on-auto-rickaws","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑटो रिक्शा पर लगेंगे मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑटो रिक्शा पर लगेंगे मीटर
अंबाला
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ऑटो चालक यात्रियों से मनमाने किराया वसूल नहीं सकेंगे। इसके लिए सरकार योजना पर काम कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे अमलीजामा पहना दिया जाएगा।
इसके तहत अब ऑटो रिक्शा पर मीटर लगाया जाएगा। बिना मीटर के चल रहे ऑटो चालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने की शिकायतें लगातार आने के बाद इस पर काम किया जा रहा है।
हाल यह है कि ऑटो चालक खुद ही तय कर डालते हैं कि सवारियों से कितना किराया वसूल करना है। यह किराया सरकार द्वारा निर्धारित किराये से कहीं अधिक होता है। ऐसे में खर्च आम आदमी की जेब पर पड़ता है। अंबाला की बात करें, तो यहां पर भी आटो चालकों की मनमानी हावी है।
एक चौक से दूसरे चौक तक जहां दस रुपये वसूल किये जाते हैं, वहीं रात्रि में यह किराया डबल हो जाता है। यदि सवारियां विरोध करती हैं, तो कई आटो चालक अभद्रता पर उतर जाते हैं, जबकि कई बार तो मारपीट की नौबत भी आ जाती है। इसकी की शिकायतें कई बार अधिकारियों तक को की गई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब इसी पर सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी है।
विज्ञापन
ऐसे कसा जाएगा शिकंजा
आरटीए के माध्यम से इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके तहत सबसे पहले पंचकूला में ट्रायल किया जाएगा। इसके तहत आटो चालकों के वाहनों पर मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद सारी व्यवस्थाएं देखने के बाद इसको लागू किया जाएगा। पंचकूला के बाद इसे अंबाला सहित अन्य जिलों में लागू किया जाएगा। इस योजना के लागू होने के बाद सवारियों को मीटर के हिसाब से किराया देना पड़ेगा, जो प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय होगा।