{"_id":"6a8f523d15c7251a250bae3b","slug":"message-of-unity-and-love-given-on-milad-un-nabi-ambala-news-c-36-1-amb1002-168495-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मिलादुन्नबी पर दिया एकता और मोहब्बत का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मिलादुन्नबी पर दिया एकता और मोहब्बत का पैगाम
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जश्ने-ईद मिलाद-उल-नबी के मुबारक मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा पुरानी सब्जी मंडी स्थित दरगाह हजरत साई तवक्कलशाह मस्जिद से शुरू हुई। मिलादुन्नबी पर दिया एकता और मोहब्बत का संदेश
शोभायात्रा तंदूरा बाजार, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, पटेल रोड, जगाधरी गेट, पम्मी चौक, कपड़ा मार्केट, अग्रसेन चौक और कचहरी चौक से गुजरती हुई रणजीत नगर स्थित बादशाही मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने अकीदत और उत्साह के साथ शिरकत की।
बादशाही मस्जिद के इमाम मोहम्मद मोबस्सिर रजा साहब ने जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे नबी की पैदाईश का मुबारक मौका है। अल्लाह ने नबी-ए-करीम को पूरी इंसानियत की रहनुमाई के लिए भेजा है। हमें नबी की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। कार्यक्रम में पार्षद आशु सैनी और समाजसेवी एडवोकेट हर्ष शाहनी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोसाइटी के मेराज आलम ने सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने अपने घरों और मस्जिदों में चरागां किया और रंग-बिरंगी लाइटें सजाईं।
कार्यक्रम में कलीम अशरफ, मोहम्मद नूर आजम, जुनैद अंसारी, मासूम रजा, वसीम रजा, रहमत अली, ओवैश, दानिश, हाफिज इरफान, इमरान खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी।