फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mere remembrance of Tattatreya gives a feeling of knowledge, dispassion, devotion

दत्तात्रेय के स्मरण मात्र से ज्ञान वैराग्य भक्ति की भावना की होती है प्राप्ती - गीता देवी महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mere remembrance of Tattatreya gives a feeling of knowledge, dispassion, devotion
अंबाला सिटी। नदी मोहल्ला स्थित श्री अनंत प्रेममंदिर में भागवत पुराण की परायण पाठ की कथा में वीरवार को मंदिर की परमाध्यक्ष गीता देवी महाराज ने कहा कि भगवान के कई अवतार हुए हैं। श्रीमद्भागवत पुराण में 24 अवतारों की कथा है। उन्हीं में एक त्रिदेव के स्वरूप भगवान दत्तात्रेय का अवतार है। दत्तात्रेय के स्मरण मात्र से हमारे अंदर ज्ञान, वैराग्य और भक्ति की भावना उत्पन्न होने लगती है।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि अत्री ऋषि व माता अनुसुइया के यहां भगवान दत्तात्रेय का अवतारण होता है। देवियों में एक बड़ी कमी यह होती है कि वे किसी अन्य देवी की प्रशंसा सुनना ज्यादा पसंद नहीं करती। इसी बात को लेकर उनमें ईर्ष्या होने लगती है। माता पार्वती, लक्ष्मी देवी व ब्रह्माणी भी नारद के मुंह से सति अनुसुइया की प्रशंसा सुन नहीं पाई। उनमें अनुसुइया के प्रति ईर्ष्या होने लगी। वह तीनों अपने-अपने पतियों से सति अनुसुइया की परीक्षा लेने के लिए भेजती हैं। अनुसुइया अपने पति को स्मरण कर अपनी तप से जल हथेली में लेकर अभिमंत्रित कर जल तीनों के ऊपर छिड़क देती हैं। वह तीनों देव बालक बन जाते हैं और अनुसुइया उन्हें दूध पिलाकर पालने में सुला देती है।
विज्ञापन

उसके बाद तीनों देवियां अपने-अपने पति की खोज में अत्री के आश्रम पहुंचकर अनुसुइया से क्षमा याचना कर अपने-अपने पति को प्राप्त करती हैं। इसके बाद तीनों देवों ने सति अनुसुइया को वरदान दिया कि वह तीनों उनके यहां जन्म लेंगे। इसके बाद वह जन्म लेते हैं और दत्तात्रेय में भगवान विष्णु, शंकर व ब्रह्मा की शक्ति विद्यमान है। तीनों देवों का समूचा रूप भगवान दत्तात्रेय है। इसी प्रकार परमाध्यक्ष गीता देवी महाराज ने 24 अवतारों का विस्तारपूर्वक व्याख्यान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed