{"_id":"576d8ba04f1c1b0550b48074","slug":"medicine-theft-of-rupees-32-lakh-from-container-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से 32 लाख की दवाइयां चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से 32 लाख की दवाइयां चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर से दवा चोरी की जानाकरी देते पीड़ित
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलदीप नगर में एक दवा गोदाम के बाहर खड़े एक कंटेनर से करीबन 32 लाख रुपये की दवाइयां चोरी हो गई। ये दवाएं तमिलनाडु से कंटेनर में भरकर इसी गोदाम में आनी थी। लेकिन गोदाम के बाहर खड़े इस कंटेनर से करीबन 32 लाख रुपये की दवाएं चोरी हो गई है। हैरानी की बात यह है कि कंटेनर से दवाओं के वे ही बक्से गायब है, जिनमें महंगी दवाइयां थी।
तीन दिन पहले की इस घटना की शिकायत लेकर कंटनेर चालक और निजी रोडलाइंस के मैनेजर इलाका पुलिस के पास भटक रहे थे। मैनेजर संगमेश और चालक इरशाद के अनुसार इस मामले में न तो पुलिस ने संज्ञान लिया और न ही एसीपी ने इस बारे में कोई गंभीरता दिखाई, जिसके बाद वे लोग डीसीपी कार्यालय में गए। अब डीसीपी ने एसएचओ को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए।
शिकायतकर्ता संगमेश और इरशाद ने बताया कि ये कंटेनर तमिलनाडु से आया था और 20 जून को यहां पहुंचा था। लेकिन दवा गोदाम के संचालकों ने कहा कि 21 जून को कंटेनर खाली किया जाएगा। इसलिए वे लोग गोदाम के बाहर कंटेनर के साथ खड़े हो गए। लेकिन देर रात जब वे बाहर ही सो रहे थे, तो अगली सुबह कंटेनर की सील व ताला टूटा मिला और कंटेनर से महंगे दवाओं के करीबन 175 बॉक्स गायब थे, जिनकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, पड़ाव थाने के एसएचओ भूषण दास का कहना है कि जहां कंटेनर खड़ा था, वहां गोदाम के चार सिक्योरिटी गार्ड थे और कंटेनर चालक व सह चालक भी वहीं पास में ही सोए हुए थे। जबकि कंटेनर का ताला टूटने की आवाज भी किसी को नहीं आई। उनके अनुसार 175 दवाओं के बॉक्स चोरी कर ले जाने के लिए भी किसी गाड़ी की आवश्यकता पड़ती, लेकिन गाड़ी के भी वहां आने की कोई सूचना किसी गार्ड को नहीं लगी। एसएचओ के अनुसार मामले की जांच अभी की जा रही है, उसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।