फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor asked for details of the action

Ambala News: मेयर ने कार्रवाई की जानकारी मांगी

Tue, 08 Jul 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 08 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Mayor asked for details of the action
अंबाला सिटी। एसए जैन जमीन प्रकरण मामले में मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने निगम आयुक्त वीरेंद्र लाठर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मेयर ने इस प्रकरण से जुड़ी सभी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। इस जानकारी में अभी तक क्या कार्रवाई की गई, क्या-क्या दस्तावेज एकत्रित किए गए हैं और अभी तक क्या रिपोर्ट निगम अधिकारियों की ओर से बनाई गई है। इसकी जानकारी मांगी गई है।
मामले में संयुक्त आयुक्त अदिति जांच कर रहे थे। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को कई दिन पहले सौंप दी थी, लेकिन अभी तक इस मामले में आगामी कार्रवाई नहीं की गई है। अब यह फाइल आयुक्त के टेबल पर ही पड़ी है। एसए जैन स्कूल की करीब 6600 गज जमीन की नियमों को ताक पर रखकर बिक्री करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में दो शिकायतें नगर निगम मेयर की ओर से भी की गई। जिसमें संपत्ति आईडी बनाने पर सवाल उठाया। इसी की मेयर जांच करा रही हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में कुछ प्रॉपर्टी आईडी में अधिकारियों को मिला नियमों का उल्लंघन : निगम की ओर से बीते दिनों तहसीलदार से भी रजिस्ट्री की जांच करवाई गई थी। जांच में प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए लगाई गई रजिस्ट्री ठीक पाई गई थी, लेकिन तहसीलदार की ओर से खसरा नंबर लोकेशन नहीं बताई गई थी। निगम की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि तीन से चार प्रॉपर्टी आईडी बनाने में नियमों का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मामले को लेकर नगर निगम ने तीन कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बाद कर्मचारियों ने अपना जवाब निगम अधिकारियों को दिया था। इसके बाद मामले में निगम संयुक्त आयुक्त जांच कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed