फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor angry over DC's order

उपायुक्त के फरमान से मेयर खफा

Sat, 21 Dec 2013 12:15 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sat, 21 Dec 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mayor angry over DC's order
म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) में इन दिनों अफसरों का पूरा ध्यान प्रापर्टी टैक्स की वसूली पर है। इसी को लेकर म्यूनिसिपल कारपोरेशन के कमिश्नर एवं डीसी केएम पांडुरंग ने फरमान जारी कर कहा कि एमसीए के कैंट व सिटी के दफ्तर अब सुबह 9 बजे से लेकर रात को 9 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन


 छूट के साथ टैक्स जमा करवाने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2013 हैं। इसलिए एमसीए दफ्तरों की ये टाइमिंग भी 31 दिसंबर तक रहेगी।

इस फरमान के मुताबिक म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला का पूरा स्टाफ (अफसर व कर्मचारी) सुबह 9 से रात 9 बजे तक ड्यूटी बजाएगा। डीसी साहब के इसी फरमान को लेकर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर तीनों खफा है।
विज्ञापन


21 से 31 तक छुट्टियां रद्द
21 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक आने वाली तमाम गजटेड समेत शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी रद कर दी है। डीसी ने यह भी फरमान जारी किया है कि इन दस दिनों के बीच आने वाली सभी छुट्टियां में भी स्टाफ 9 से 9 की ड्यूटी बजाएगा और एमसीए दफ्तरों में  बैठकर  प्रापर्टी टैक्स वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी साहब का ये फरमान उचित नहीं है। इस बारे में उन्होेंने मुझसे भी डिस्कस करना उचित नहीं समझा। सर्दियों के दिनों में शाम छह बजे के बाद ही अंधेरा और कोहरा पड़ने लगा है। दफ्तर में महिला कर्मचारी भी है। उनकी जिम्मेदारी भी बड़ी है। ऐसे में रात को 9 बजे तक ड्यूटी देने का फरमान उचित नहीं है। मैं इस बारे में डीसी से बात करूंगा।
-रमेश लाल मल, मेयर, एमसीए-

इस वक्त प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए मारामारी जैसा माहौल भी नहीं है। आखिरी के दिनों में ही ऐसा माहौल बनेगा। इसलिए अभी से ही सुबह 9 से रात को 9 बजे तक ड्यूटी देने का फरमान उचित नहीं है। जब रश ज्यादा होगा तो उस वक्त इस बारे में सोचा जा सकता है। दूसरा छुट्टियां भी रद करना उचित नहीं है।

-दुर्गा सिंह अत्री, सीनियर डिप्टी मेयर

सुबह 9 बजे से 5 बजे तक ड्यूटी टाइम है। सर्दी है, दूसरा प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने की बात है तो ये टाइम 9 से 6 किया जा सकता है। लेकिन 9 से 9 बजे तक का टाइम ठीक नहीं है। आखिरी दिनों में रश को देखते हुए टाइम बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अभी छुट्टियां रद करना और कर्मचारियों को 9 बजे तक रोकना उचित नहीं है।
सुधीर जायसवाल, डिप्टी मेयर, एमसीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed