{"_id":"6473b4cfa94f157816040cd4","slug":"maths-and-science-tricks-will-be-taught-to-students-in-summer-school-ambala-news-c-36-1-amb1003-4085-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: समर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाएंगे गणित और विज्ञान के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: समर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाएंगे गणित और विज्ञान के गुर
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थी गर्मी की छुट्टियों में समर स्कूल कैंप में गणित और विज्ञान के गुर सीखेंगे। शहर के पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में जिला स्तरीय समर स्कूल कैंप लगेगा।
कैंप में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए करीब 200 विद्यार्थी भाग लेंगे। खास बात यह होगी कि इन विद्यार्थियों को आईआईटी, एनआईटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आईआईएसईआर के शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। यह समर स्कूल कैंप 5 से 25 जून तक लगेगा। प्रदेश की बात करें तो यह समर स्कूल कैंप अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला, पलवल, जींद और यमुनानगर में होंगे।
बता दें कि यह समर स्कूल कैंप शिक्षा विभाग की सहायता से सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया द्वारा 9वीं से 12वीं छात्रों के लिए समर स्कूल प्रेरणा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विज्ञान और गणित संबंधित विषयों को लेक्चर एवं लेबोरेट्री प्रयोगों के माध्यम से सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
समर कैंप में इन विषयों के बारे में सीखेंगे विद्यार्थी
-विज्ञान एवं गणित के बेसिक कांसेप्ट-
आकर्षक वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से विषयों को समझना जैसे, चुंबक, ध्वनि, ऊर्जा, बल, माइक्रोस्कोप, टेलिस्कोप, विद्युत, रासायनिक अभिक्रियाएं।
-विज्ञान का जंतर-मंतर मोबाइल साइंस लेबोरेटरी
-आईआईटी, जेईई, नीट की तैयारी कैसे करें।
-10वीं-12वीं के बाद शिक्षा के विकल्प एवं उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों की जानकारी
-व्यक्तिगत विकास, शिक्षा और कॅरिअर संबंधित सवालों के जबाव।
-आईएएस अधिकारी व प्रोफेसर्स से बातचीत और व्याख्यान।
-भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को सर्टिफिकेट।
-अच्छा पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विषय अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार
ऐसे भाग ले सकते हैं विद्यार्थी
राजकीय स्कूलों के 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं नॉन मेडिकल और मेडिकल के विद्यार्थी अपने स्कूल के प्रिंसिपल से मिलकर निर्धारित स्कूल के लिए फार्म भर सकते हैं। चयनित विद्यार्थी पांच से 25 जून तक समर कैंप में भाग ले सकेंगे।
कोट्स
जिला स्तरीय समर स्कूल कैंप शहर के पुलिस लाइन राजकीय स्कूल में पांच से 25 जून तक लगाया जाएगा। कैंप में विद्यार्थी गणित व विज्ञान के गुर सीखेंगे। कैंप में देशभर के बड़े संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी से शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आएंगे। प्रदेश में आठ जिलों में यह कैंप लगेगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।