फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Masked miscreants robbed a youth of his bike.

Ambala News: नकाबपोश बदमाशों ने युवक से बाइक लूटी

Tue, 23 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 23 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants robbed a youth of his bike.
कुरुक्षेत्र। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दो नकाबपोश बदमाशों ने रविवार शाम देवी लाल पार्क के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को डरा-धमकाकर उसकी मोटरसाइकिल छीन ली। पहले तो बदमाशों ने बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही युवक रुका तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और बाइक लेकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


बीड़ मथाना गांव निवासी किसान कुलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपनी बाइक पर किसी जरूरी काम से शहर आए थे। काम खत्म करने के बाद सेक्टर-दो से होते हुए देवी लाल पार्क के पश्चिमी गेट से गांव की ओर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे पार्क के दक्षिणी गेट से थोड़ा आगे पार्किंग के पास अचानक पार्क से दो युवक बाहर निकले। दोनों के मुंह पर सफेद कपड़ा बंधा हुआ था। वे जोर-जोर से चिल्लाते हुए बाइक को रोकने के लिए कहने लगे। उसने बाइक रोकी तो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर उन्हें गिरा दिया बाइक पर भाग। कुलविंदर ने बताया कि बाइक में आरसी सहित बाइक से जुड़े दस्तावेज भी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर सदर थानेसर में लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कुमार, थाना प्रभारी, सदर, थानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed