फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Market Committee Chairman and Vice Chairman took charge

Ambala News: मार्केट कमेटी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

Sat, 25 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 25 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Market Committee Chairman and Vice Chairman took charge
पूर्व मंत्री कंवरपाल का स्वागत करते भाजपा पदा​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। अनाज मंडी छछरौली के मार्केट कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इसमें अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा व उपाध्यक्ष योगेश अग्रवाल को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी भी साथ रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि मार्केट कमेटी में योग्य भाजपा पदाधिकारियों को जगह दी गई है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। मार्केट कमेटी में इन नियुक्तियों से कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है और आगे भी कर रही है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन इसीलिए बनाए जाते हैं कि आढ़ती व किसान के बीच समन्वय बनाकर रखा जाए। पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि संगठन कार्य करने वाले को आगे बढ़ाता है। इस मौके पर जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, कुलदीप राणा, मंडल अध्यक्ष अमित देवघर, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed