फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   March against outsiders in Monday market, pamphlets filled

Ambala News: मंडे मार्केट में बाहरी के खिलाफ मोर्चा, पर्चे भराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
March against outsiders in Monday market, pamphlets filled
अंबाला में लगने वाली मंडे मार्केट में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को पुलिस द्वारा की जा रही का - फोटो : mathura
अंबाला। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मंडे मार्केट में स्टॉल लगाने वाले बाहरी लोगों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार भारी संख्या में एकजुट होकर सदस्यों ने लोगों के आधार को जांचा वहीं स्थानीय दुकानदारों से बाहरी लोगों के स्टाॅल पर रोक की अपील की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 80 लोगों के अजनबी के पर्चे भराकर लोगों को शांत किया। दरअसल, सुबह नाै बजे से 11 बजे तक विश्व हिंदू संगठन मंडे मार्केट में मौजूद रहा। सदस्यों ने जय श्रीराम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस बीच भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस ने अजनबियों के पर्चे भराने की कार्रवाई करने की बात बोलकर मामले को शांत कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को हिंदू परिषद अंबाला ने इस संबंध में अंबाला कैंट थाना पुलिस को एक ज्ञापन भी सौंपा था। इसमें जिक्र किया गया था कि मंडे मार्केट में बाहरी लोग आकर स्टॉल लगा रहे हैं। इनकी कई बार शिकायतें आ चुकी है। इनकी जांच कर सख्ती कदम उठाने चाहिए। इसके बाद सुबह से ही पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजनबियों का थाने से खंगालेंगे पुलिस रिकॉर्ड

अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने कार्रवाई करते हुए अजनबी पर्चे भराए। इनकी पहचान के लिए पर्चे अजनबियों को डाक के माध्यम से संबंधित थाना को भेजा जाएगा। थानों से पता किया जाएगा कि किसी के खिलाफ कोई आपराधिक रिकाॅर्ड तो नहीं है या उसका संबंधित थाना क्षेत्र में निवास स्थान है या नहीं। अगर किसी का आपराधिक रिकाॅर्ड पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वह सड़क पर अत्यधिक सामान ना रखें, जिससे रास्ता अवरूद्ध हो और आमजन को असुविधा न हो।
किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन के निर्देश
मंडे मार्केट में दूरदराज से आकर सामान बेचने वालों को पुलिस वेरिफिकेशन कराने के भी निर्देश दिए हैं। अक्सर देखा जाता है कि इस बाजार में दुकानें लगाने वाले अधिकतर दुकानदार और दुकान पर काम करने वालों की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होती और न ही अधिकतर व्यक्तियों के पास कोई पहचान पत्र होता है। इसलिए यह निर्देश दिए गए। इसके अलावा अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह किरायेदारों या दुकानों पर काम करने वालों की पुलिस वेरिफिकेशन कराकर ही किरायेदार या अपनी दुकान पर काम करने के लिए रखें। कई बार आपराधिक किस्म का व्यक्ति होता है जिसे हम किराएदार या दुकान पर काम करने के लिए रख लेते है और वह अपराध करके निकल जाता है।


इस बार मंडे मार्केट में कम दिखे दुकानदार

हिंदू परिषद अंबाला के विरोध को देखते हुए हर बार की अपेक्षा इस बार मंडे मार्केट में बाहरी दुकानदार एक्का-दुक्का ही दिखे। इस बाजार में कई मुस्लिम समुदाय के लोग भी स्टॉल लगाते थे लेकिन वह नहीं पहुंची। इसी तरह अंबाला कैंट राय मार्केट और सदर बाजार में भी चल रही मुस्लिम समुदाय की दुकानें करीब चार दिन से बंद हैं। ये दुकानें हिंदू समाज की ओर से रोष स्वरूप बंद करवाई थी लेकिन यह अभी तक नहीं खुली है।
वर्जन

बाहरी लोगों पर पुलिस की नजर है। लगातार अजनबी पर्चे भरवाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इन लोगों का रिकाॅर्ड भी चेक कराया जाएगा।
अजायब सिंह, थाना प्रभारी अंबाला कैंट।

अंबाला में लगने वाली मंडे मार्केट में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को पुलिस द्वारा की जा रही का

अंबाला में लगने वाली मंडे मार्केट में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को पुलिस द्वारा की जा रही का- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed