फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mangalsutra from Indore Express, laptop bag stolen from Tata

Ambala News: इंदौर एक्सप्रेस से मंगलसूत्र, टाटा से लैपटॉप बैग चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mangalsutra from Indore Express, laptop bag stolen from Tata
अंबाला। ट्रेनों में रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रात को चलने वाली ट्रेनों में अज्ञात लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही दो घटनाओं के संबंध में मामले अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में दर्ज किए गए हैं। पहली चोरी का मामला 19 अगस्त का है। ट्रेन नंबर 19308 में इंदौर से चंडीगढ़ तक सफर कर रही महिला का पर्स चोरी हो गया। चंडीगढ़ में कार्यरत जेपी खापेकर ने बताया कि वो परिजनों संग इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो किसी ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में सोने के मंगलसूत्र के अलावा कुछ नकदी व जरूरी दस्तावेज थे। दूसरी चोरी ट्रेन नंबर 18102 टाटा एक्सप्रेस में हुई। नेहा मल्होत्रा ने बताया कि 29 जुलाई को वह अमृतसर से दिल्ली तक सफर कर रही थी। सफर के दौरान जब ट्रेन अंबाला पहुंची तो किसी ने सीट पर रखे बैग को चोरी कर लिया। बैग में लैपटाप, टैबलेट व जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed