फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Major reshuffle in police stations after DGP's inspection: 7 sub-inspectors, ASIs including 4 inspectors replaced

डीजीपी के निरीक्षण के बाद थानों में बड़ा फेरबदल : 4 इंस्पेक्टर सहित 7 सब-इंस्पेक्टर, एएसआई बदले

Sat, 25 Oct 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 25 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Major reshuffle in police stations after DGP's inspection: 7 sub-inspectors, ASIs including 4 inspectors replaced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह के साहा में निरीक्षण के बाद जिले के थानों में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिला। अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारी व मुलाजिम इधर से उधर किए। कुछ मुलाजिमों को नई पोस्टिंग दी।
नए आदेश में 13 वरिष्ठ अधिकारियों व मुलाजिमों की नई पोस्टिंग दी गई है। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से स्क्रूटनी सेल, ग्राम प्रहरी व अतिरिक्त/चार्ज इंचार्ज फीडबैक सेल प्रभारी बनाया गया, इसके अलावा विनोद कुमार अतिरिक्त थाना प्रभारी, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से अतिरिक्त, थाना प्रभारी पुलिस स्टेशन बलदेव नगर बनाया गया है। राजबीर को पुलिस लाइन से अतिरिक्त, थाना प्रभारी, पुलिस स्टेशन अंबाला कैंट लगाया गया। इंस्पेक्टर नवीन को पुलिस लाइन से अतिरिक्त/ थाना प्रभारी, पुलिस स्टेशन महेश नगर लगाया गया। इसके अलावा पुलिस सब-इंस्पेक्टर, एसआई, एएसआई में से पीएसआई रवि कुमार को सीआईए स्टाफ नारायणगढ़ से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन अंबाला व जरनैल सिंह को पुलिस पोस्ट नंबर 4 अंबाला सिटी से सीआईए स्टाफ नारायणगढ़ लगाया गया। एसआई रेशम सिंह को पुलिस पोस्ट नंबर 4 अंबाला सिटी से पुलिस पोस्ट बलदेव नगर का जिम्मा सौंपा गया। एसआई जय कुमार को पुलिस पोस्ट रेजिमेंट से पुलिस पोस्ट नंबर 4 अंबाला सिटी का जिम्मा सौंपा। एसआई जगदीप सिंह को पुलिस स्टेशन मुलाना से पुलिस पोस्ट करधान लगाया। एसआई सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से पुलिस स्टेशन महेश नगर लगाया। एएसआई मुकेश कुमार को पुलिस पोस्ट करधान से पुलिस स्टेशन मुलाना व एएसआई सुखबीर सिंह को पुलिस स्टेशन महेश नगर से पुलिस पोस्ट रेजिमेंट का जिम्मा सौंपा, इसके अलावा ईएएसआई/एचसी धर्मबीर को स्क्रूटनी सेल, ग्राम प्रहरी एवं फीडबैक सेल से स्क्रूटनी सेल, ग्राम प्रहरी एवं फीडबैक सेल लगाया गया।
विज्ञापन

एल/एएसआई सुखप्रीत कौर को पुलिस स्टेशन महेश नगर से इंचार्ज महिला हेल्प डेस्क, पुलिस स्टेशन मुलाना लगाया। एएसआई परवेश कुमार को सीआईए स्टाफ-2 अंबाला से पुलिस पोस्ट नंबर 4 अंबाला सिटी। एएसआई सुशील कुमार को पुलिस लाइन से पुलिस पोस्ट बलदेव नगर। एएसआई अनिल कुमार को पुलिस लाइन से पुलिस स्टेशन सेक्टर-9 अंबाला। एचसी रविंद्र कुमार को पुलिस लाइन से पुलिस पोस्ट बलदेव नगर। ईएचसी नरेंद्र कुमार को सीआई स्टाफ-2 अंबाला से पुलिस स्टेशन अंबाला कैंट, इसके अलावा पुलिस लाइन से मुलाजिमों को नई पोस्टिंग दी गई। इनमें कांस्टेबल नीरज को सीओ डीएसपी कार्यालय, एनजीएच। कांस्टेबल प्रदीप को शिकायत शाखा व कांस्टेबल रमेश चंद को सहायक/एमएचसी, पुलिस स्टेशन मुलाना व कांस्टेबल राकेश कुमार को डेयरी डिस्पेंसर, इंजीनियरिंग ब्रांच व कांस्टेबल विक्रम सिंह को गार्ड, सीबीआई अंबाला सिटी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed