{"_id":"5f4566c08ebc3e3d233dc308","slug":"loot-from-couple-ambala-news-knl41965173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाश: दिनदहाड़े सिविल इंजीनियर व उसकी पत्नी को से पिस्तौल के बल पर कार सहित लूटे एक लाख कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाश: दिनदहाड़े सिविल इंजीनियर व उसकी पत्नी को से पिस्तौल के बल पर कार सहित लूटे एक लाख कैश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव थाना एरिया में बदमाश बेखौफ हैं। एक साथ लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। एक वारदात में बदमाशों ने ट्रक चालक से मारपीट के बाद लूटपाट की। जबकि दूसरी वारदात में बदमाश एमईएस के एक अधिकारी की कार छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ही वारदातों की जांच शुरू कर दी है। लूट की पहली वारदात 38 साल के भरत के साथ हुई। दिल्ली एमईएस में सिविल इंजीनियर भरत सोमवार को अपनी पत्नी सोनिया के साथ कार में सवार होकर रोहतक से चंडीगढ़ गाया था। काम खत्म करने के बाद दोनों पति पत्नी सवा दो बजे रोहतक लौट रहे थे। अंबाला स्थित नेशनल हाइवे शोरूम में कुछ सामान खरीदने के लिए दोनों पति पत्नी रूक गए। भरत के मुताबिक जब सामान खरीदने के बाद वे वापस रोहतक जाने के लिए अपनी कार में सवार हुए तभी दो युवक आ गए। इनमें एक पगड़ीधारी तथा दूसरा मोना युवक था। आरोपियों ने चालक साइड की अगली खिड़की खोलकर तुरंत अपनी जेब से पिस्टल निकालकर भरत को तुरंत गाड़ी से बाहर आने के आदेश दिए। न आने पर आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। भरत ने बताया कि डर की वजह से वह पत्नी के साथ कार से बाहर आ गया। इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। परिवादी ने बताया कि कार में सोनिया का पर्स भी था। उसमें करीब एक लाख सात हजार रुपये नकद व एक मोबाइल फोन, दो क्रेडिट कार्ड ,एटीएम कार्ड , दो सोने की लेडी अगूंठी व आईडी आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस भी मौजूद था।
शराब के नशे में अंजाम दी लूटपाट की दूसरी वारदात
दूसरी वारदात भी पड़ाव थाना एरिया में ही हुई। कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया के रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक गाड़ी है। अभिषेक उस पर बतौर चालक कार्यरत है। सोमवार को अभिषेक बठिंडा से सवारी छोड़कर वापस लौट रहा था। लगभग रात 12.30 बजे कैंट बस स्टैंड के पास ही 10-12 लड़के नशे की हालत में घूम रहे थे। इनके हाथ में डंडे, चाकू और कट्टे थे। आरोपियों ने उसके चालक की गाड़ी को रोककर उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। इसके बाद छोटू नाम के लड़के ने उसके चालक की पिटाई शुरू कर दी। सिमर व गुल्ली नाम के युवकों ने उसके दोनों हाथ पकड कर मरोड़ दिए। गाड़ी चालक हन्नी ने उसकी जेब से 3000 रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद अभिषेक से मारपीट करते हुए आरोपियों ने राकेश की भी हत्या करने की धमकी दी।
हत्या, फिरौती और कई अन्य आरोपों में नामजद हैं आरोपी: बताते हैं कि छोटू पर पहले भी हत्या के केस चल रहे हैं। आरोपियों पर एक ऑटो ड्राइवर को मारपीट कर लूटने, एक वोल्वो बस को लूटने के भी आरोप हैं। इसके अलावा बस चालक से मारपीट कर तोड़फोड़ करने भी इन पर आरोप है। परिवादी की मानें तो आरोपियों ने रामलाल नाम के व्यक्ति को मारपीट करके धमकाया कर उससे 50,000 रुपये की फिरौती मांगने का भी आरोप है। अभी पुलिस ने चालक अभिषेक से मारपीट के बाद लूटपाट करने के आरोप में सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।