फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Long queue of devotees for the sight of Shri Vaman, Ambala

श्री वामन के दीदार के लिए भक्तों की लंबी कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Long queue of devotees for the sight of Shri Vaman, Ambala
पुरानी अनाज मंडी में वामन भगवान के दरबार में प्रसाद ग्रहण करते भक्तजन। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पुरानी अनाज मंडी में आयोजित श्री वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन हिंडोलों में विराजमान भगवान वामन के दर्शन के लिए दिन भर भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। श्री वामन के दीदार के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भजन मंडलियों की प्रस्तुति से भी माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा जबकि रौशनी कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
मेला स्थल पर देररात तक पंडाल के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। दूसरी ओर भजन गायकों ने भगवान वामन के भजनों का गुणगान कर समां बांधे रखा। देररात जी रौशनी कार्यक्रम के तहत आतिशबाजी देखकर भक्तजन खासे उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले आतिशबाज यूपी से बुलवाए गए थे। श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार वामन द्वादशी मेले का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर संस्था के सभी पदाधिकारी कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

भक्तों के लिए अंबाला सिटी की पुरानी मंडी में वामन भगवान के विभिन्न स्वरूपों से सजे हुए पांच हिंडोले स्थापित किए गए हैं। यहां प्रतिदिन विभिन्न राज्यों से भक्तजन मात्था टेकने के लिए पहुुंच रहे हैं। बहुत से भक्तजन ऐसे भी हैं, जिन्होंने गत वर्ष यहां मन्नतें मांगी थी और उसकी सुखना उतारने के लिए वे इस वर्ष भी यहां पहुंचे हैं। इनके साथ-साथ कुछ ऐसे भक्त भी हैं, जो हर वर्ष हिंडोलों में विराजमान भगवान के दर्शन करने हर साल यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वामन भगवान के दरबार में शहर भर की विभिन्न संकीर्तन मंडलियां भी अपनी प्रस्तुतियां भेंट कर हाजिरी भर रही हैं। मंगलवार को अंबाला सिटी विधायक असीम गोयल की अध्यक्षता में रात्रि आठ से 11 बजे तक भजन संकीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आतिशबाजी से रंग-बिरंगी रोशनी का कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्तजन जुटे रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी जारी रहा। देहरादून से पहुंचे कविता गोंदियाल व पवन गोंदियाल की जोड़ी ने विशेष भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय विशेष मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए सर्वप्रथम वामन भगवान के दर्शन करते हुए मात्था टेका। तत्पश्चात अंबाला सिटी विधायक असीम गोयल व संस्था के पदाधिकारियों की ओर से उनको वामन भगवान का स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रधान नरेश अग्रवाल व सह संयोजक अरविंद्र अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को अंबाला सिटी के विधायक असीम गोयल के नेतृत्व में सुबह आठ से 11 बजे तक भजन कीर्तन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर, पुरानी अनाज मंडी में सुबह नौ बजे से कुश्तियों का कार्यक्रम कुश्ती प्रभारी सुभाष गोयल ने नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। इस कुश्ती दंगल में अंबाला जिले सहित विभिन्न राज्यों से करीब 80 पहलवान अपना दम दिखाएंगे। इस मौके पर कुश्ती प्रभारी ने यह भी बताया कि कुश्ती दंगल में प्रथम, दितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार दोपहर करीब दो बजे वामन भगवान के हिंडोलों को पंडाल से उठाए जाने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस दौरान विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
मेले के तीसरे व अंतिम दिन भगवान वामन देररात नौरंगराय तालाब में जल विहार करेंगे। सभी हिंडोले विशाल बेड़े में विराजमान किए जाएंगे और भक्तजन स्वयं तालाब में उतरकर भगवान के बेड़े को जलविहार करवाएंगे। इससे पूर्व शहरभर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शोभायात्रा में दिल्ली, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अंबाला शहर की के कई बैंड धार्मिक धुनों से वामन भगवान के हिंडोलों की अगुवाई करेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रकार की छतरी रूपी सुंदर लाइटें शोभायात्रा में शामिल की गई हैं। इसी प्रकार स्कूली बच्चों की ओर से विभिन्न प्रकार की सुंदर झांकियां व डंबल, टिपरी व भांगड़ा आदि प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं वामन भगवान के हिंडोलों पर ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा की जाएगी।

शोभायात्रा शहर के तंदूरा बाजार, कोतवाली बाजार, सर्राफा बाजार, पुराना सिविल अस्पताल चौके से होते हुए बड़ा ठाकुर द्वारा स्थित नौरंगराय तालाब पहुंचेगी, जहां पर विधिपूर्वक सभी पांचों हिंडोंलो को नौरंगराय तालाब में एक बेड़ा के माध्यम से परिक्रमा करवाई जाएगी। इस दौरान खास यह भी रहेगा कि ड्रोन के माध्यम से रंग बिरंगी लाइटों को भी वामन भगवान की परिक्रमा पर डाला जाएगा, जोकि एक भव्य दृश्य होगा। प्रधान नरेश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार शाम को नौरंगराय तालाब में विशेष भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें विनोद जी विनोद एंड पार्टी, बॉबी एंड पार्टी सहित करीब 25 संकीर्तन पार्टियों के कलाकार ने भजनों के माध्यम से वामन भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे।

वामन भगवान के दरबार में लगी भक्तों की भीड़।  संवाद

वामन भगवान के दरबार में लगी भक्तों की भीड़। संवाद- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed