{"_id":"63f7c4b8f7e1b75ca4085d67","slug":"logistics-and-data-center-park-gifted-ambala-news-c-18-1-39215-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लॉजिस्टिक और डाटा सेंटर पार्क की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लॉजिस्टिक और डाटा सेंटर पार्क की मिली सौगात
विज्ञापन
अंबाला। विधानसभा बजट सत्र में वीरवार को प्रदेश का बजट मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पेश किया। जिसमें अंबाला को कई सौगात मिली। सबसे बड़ी बात यह है कि अंबाला हरियाणा का डाटा का भार संभालने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए सरकार ने प्रदेश में अंबाला और गुरुग्राम में डाटा सेंटर पार्क स्थापित करने की घोषणा की है। डाटा सेंटर वह स्थान होता है जहां डिजिटल डाटा स्टोर किया जाता है। यहां पर डाटा की प्रोसेसिंग के लिए सर्वर लगाए जाते हैं। यहां डाटा किसी भी वायरस या अन्य खतरों से बचा रहता है। इस सेंटर की मदद से साइबर अटैक होने की काफी कम गुंजाइश रह जाती है।
अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट पर लगी मनोहर मुहर
वहीं अंबाला से घरेलू उड़ानें शुरू हो सकेंगी। इसके लिए सीएम मनोहर लाल ने बजट पढ़ते समय घोषणा की। उन्होंने बताया कि सिविल एविएशन विभाग 20 एकड़ में इस एयरपोर्ट को बनाएगा। सिविल एन्कलेव के निर्माण के लिए सेना से लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बजट में कुछ नई घाेषणाएं थी तो कुछ पुरानी घोषणाओं को भी अमलीजामा पहनाने का काम किया गया। जिसमें मॉडल ई-लाइब्रेरी, ईएसआई अस्पताल, खिलाड़ियों के लिए छात्रावास है। इनमें से कुछ योजनाएं पूरी हो चुकी हैं तो कुछ पर अभी काम भी शुरू नहीं हुआ है।
उद्यमियों को लॉजिस्टिक पार्क से मिलेगी मदद
साथ ही उद्यमियों को मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की अंबाला में जल्द सुविधा मिलेगी। इसके लिए बजट में घोषणा कर दी गई है। लॉजिस्टिक पार्क की मदद से आसानी से उद्यमी अपने व्यापार में बढ़ोतरी कर सकेंगे। सरकार इस लॉजिस्टिक पार्क के माध्यम से प्रस्तावित फ्रेट कॉरीडोर और राष्ट्रीय राजमार्गों के बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने के लिए यह मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने का फैसला ले रही है।
विज्ञापन
एमएसएमई उद्योगों को प्रशिक्षण स मिलेगी पहचान
बजट में सरकार ने प्रावधान किया है कि एमएसएमई के तहत आने वाले उद्योगों को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। जिसमें उन्हें अपने उत्पाद को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही उद्यमियों के लिए अपने उत्पाद को गुणवत्ता सुधारने, मार्केटिंग, ब्रांडिंग आदि पर भी बजट में जोर दिया गया है।
अंबाला में बनेगा पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक
बजट में सरकार ने अंबाला में पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक बनाने का फैसला लिया है। जिसकी मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालकों को अपने पशुओं को उपचार देने के लिए शहर आने की आवश्यकता नहीं होगी। वह गांव में ही उपचार करा सकेंगे।
यह पुरानी घोषणाएं दोहराई गईं
बॉयोगैस संयंत्र प्लांट : बॉयोगैस संयंत्र प्लांट अंबाला के गांव सुल्लर में लगाया गया है। जिसमें गोबर से बॉयोगैस का निर्माण होना है। इसका छह जनवरी 2022 को शिलान्यास उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया था। यह प्लांट सरकार इसी वित्तीय वर्ष में शुरू करा देगी इसलिए इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने बजट के दौरान रखी।
मॉडल ई-लाइब्रेरी : मॉडल ई-लाइब्रेरी को बनाने की घोषणा पिछले बजट सत्र में हुई थी। इस लाइब्रेरी को अंबाला कैंट में बनाने का कार्य किया जा रहा है। काफी कार्य हो भी चुका है। इसी कारण बजट में सरकार ने बताया है कि अंबाला के साथ छह जिलों में मॉडल जिला स्तरीय ई-लाइब्रेरी को बनाने का निर्णय लिया गया है।
ईएसआई अस्पताल : अंबाला सिटी में 100 बेड के ईएसआई अस्पताल को बनाने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। इसको सेक्टर 10 के समीप अस्पताल बनाया जाना प्रस्तावित है। इसको मंजूरी भी मिल गई है। अब इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है।
खेल अकादमी और 200 बेड का खिलाड़ियों का छात्रावास : अंबाला में जिम्नास्टिक, फुटबॉल और स्वीमिंग की खेल अकादमी पूरी तरह से संचालित हैं। इनकी आधिकारिक घोषणा बजट में हो गई है। गृहमंत्री अनिल विज के प्रयासों से खिलाड़ियों के लिए आवासीय छात्रावास भी बनकर तैयार है। अभी यहां पर सामान आना है। अगर 200 बेड के हिसाब से सामान भेजा जाएगा तो यह इतनी क्षमता के लिए उपयुक्त है।
एक्सपर्ट की राय
फोटो- 42
खेल
अंबाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैदान, स्वीमिंग पूल और जिम्नास्टिक हॉल है। ऐसे में यहां तीन खेलों से जुड़े संसाधन हो गए तो एक खेल अकादमी बन ही गई। जिसमें खिलाड़ी अभ्यास तो कर ही सकेंगे साथ ही यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो सकेंगी। सरकार का यह निर्णय अंबाला ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के खिलाड़ियों के लिए काफी महत्व रखता है। -राम निवास, जिला खेल अधिकारी
फोटो- 43
उद्योग
मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का फायदा उद्योगपतियों को यह होगा कि यहां से साइंस इंडस्ट्री या मिक्सी इंडस्ट्री का जो माल तीन से चार दिनों में देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचता है वह आसानी से ट्रेन की मदद से एक से दो दिनों में पहुंच सकेगा। साथ ही समय और खर्चे कम होंगे। यह व्यापारियों के लिए अच्छा कदम है। -गौरव सोनी, महासचिव, अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफेक्चर्स एसोसिएशन
फोटो- 44
टेक्नोलॉजी
डाटा सेंटर पार्क का काफी फायदा होगा। इस सेंटर में एक सर्वर होता है। जिसमें कई सर्वरों को जोड़ा जा सकता है। यह डिजिटल डाटा को सुरक्षित रखने के लिए आज के समय की मांग है। सरकार का डाटा पूरी तरह से देश में ही और सुरक्षित रहना चाहिए। सर्वर से सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याएं कम ही आती हैं । -प्रो. श्याम रहेजा, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग, जीएनएम कॉलेज