{"_id":"688d19c99aa69fe3e70e34c0","slug":"list-of-admissions-in-postgraduate-classes-released-applicants-can-pay-fees-till-august-4-ambala-news-c-36-1-amb1003-147103-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्नाकोत्तर कक्षा में दाखिले की सूची जारी, 4 अगस्त तक आवेदक भर सकेंगे फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्नाकोत्तर कक्षा में दाखिले की सूची जारी, 4 अगस्त तक आवेदक भर सकेंगे फीस
विज्ञापन
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला लेते हुए अभ्यर्थी। संस्थान
अंबाला सिटी। कॉलेजों में स्नातक की कक्षाओं में दाखिले के लिए स्नातकोत्तर स्तर पर दाखिले शुरू हो गए हैं। कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले को लेकर सूची जारी हो चुकी है। अब आवेदक 4 अगस्त तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे। 5 अगस्त को बची सीट पर व्यक्तिगत काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा। 6 अगस्त को दोबारा ऑनलाइन पोर्टल खुलेगा। व्यक्तिगत काउंसलिंग से 6 से 12 अगस्त तक आवेदक दाखिला ले सकेंगे।
कॉलेजों में स्नातक स्तर पर कक्षाएं लगनी हुई शुरू
स्नातक स्तर पर अभी दाखिले बंद होने के बाद कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। पिछले करीब पांच दिन से कक्षाएं लग रही है। विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू होने के साथ ही कॉलेजों में विद्यार्थियों को सुविधाओं से अवगत करवाया जा रहा है। दूसरी तरफ कॉलेज में स्नातक में बची सीट को भरने के लिए दोबारा पोर्टल खुल सकता है। जिले में ज्यादातर कॉलेजों में परंपरागत कोर्स में सीट बची हैं। प्रोफेशनल कोर्स में ज्यादातर सीट भर चुकी हैं।
पॉलिटेक्निक में 4 अगस्त तक चलेंगे दूसरी काउंसलिंग के दाखिले
राजकीय बहुतकनीकी व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत 4 अगस्त तक दाखिले किए जाएंगे। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि संस्थान के सभी 8 कोर्स में 600 सीट में से 377 से ज्यादा सीट पर दाखिले हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त तक ओपन काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस काउंसलिंग के तहत 5 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे, इसके बाद 7 और 8 अगस्त को ओपन काउंसलिंग कर मेरिट अनुसार दाखिले किए जाएंगे।