{"_id":"6b01e4d3e42af52cfc0e9de5","slug":"lions-club-won-the-first-faruka-football-cup-ambala-news-c-18-1-knl1006-1036169-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लायंस क्लब ने जीता प्रथम फरूका फुटबॉल कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लायंस क्लब ने जीता प्रथम फरूका फुटबॉल कप
विज्ञापन
अंबाला छावनी के फरूका खालसा स्कूल में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में शॉर्ट लगाता खिलाड़ी। संवाद
- रोमांचक मुकाबले में जींद की टीम को 2-1 से दी शिकस्त, 10 टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिख एजुकेशन सेवा सोसाइटी ने शनिवार को प्रथम अंडर-15 फरूका फुटबॉल कप-2026 का आयोजन किया। यह टूर्नामेंट फरूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर हुआ। खिताबी मुकाबले में लायंस क्लब अंबाला ने जींद की टीम को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
इस नॉकआउट टूर्नामेंट में 10 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता टीम लायंस क्लब अंबाला को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर रही टीम को 7100 रुपये दिए गए। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 रुपये से सम्मानित किया गया। तीनों ट्रॉफियां कपिल विज द्वारा प्रायोजित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजिंदर विज ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अंबाला खेलों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। ऐसे आयोजन युवाओं को बड़े मंच के लिए तैयार करते हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सिख एजुकेशन सेवा सोसाइटी को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने भी सोसाइटी को 11 हजार रुपये की सहायता देने का एलान किया।
विज्ञापन
खेल को बढ़ावा देने पर जोर
आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के प्रिंसिपल केपी सिंह और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था होटल फूड कोर्ट ने की। पौष्टिक डाइट का प्रबंध सरदार मेजर सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष सरदार भूपिंदर सिंह बिंद्रा और सोसाइटी अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह रत्ता मौजूद रहे। राजिंदर विज ने कहा कि अंबाला में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे टूर्नामेंट आवश्यक हैं। ये आयोजन युवा खिलाड़ियों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज और जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से मिली आर्थिक सहायता से सोसाइटी को बल मिलेगा।