फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Licenses of three fertilizer vendors canceled for 15 days

तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस 15 दिनों के लिए हुए रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Licenses of three fertilizer vendors canceled for 15 days
अंबाला सिटी। डीएपी खाद वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर तीन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस 15 दिनों के लिए रद्द किए गए हैं। यह जानकारी कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला अंबाला में कुछ डीलरों के द्वारा खाद की बिक्री अवैध रूप से अन्य राज्यों में जा रही थी। पीओएस मशीन का मिलान भौतिक रूप से उपलब्ध खाद से न होने पर मेसर्स अंटाल बीज भंडार, अंबाला शहर, मैसर्स लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी, अंबाला शहर और राम पेस्टीसाइड, नन्यौला के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि किसानों की उपस्थिति में फर्म की जांच की गई और फर्मों को दोषी पाया गया। उन्होंने बताया कि खाद नियंत्रण आदेश, 1985 की धाराओं के तहत संबंधित दोषी फर्मों का लाइसेंस आगामी 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed