{"_id":"6a9877f7c4c77117940ba8e2","slug":"heavy-downpour-follows-dense-clouds-weather-turns-pleasant-ambala-news-c-246-1-sknl1020-162230-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घने बादलों के बाद झमाझम बारिश, सुहावना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घने बादलों के बाद झमाझम बारिश, सुहावना हुआ मौसम
Thu, 03 Sep 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान शहर के मॉडल टाउन से साइकिल पर छतरी लेकर जाता सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार को आसमान पर घने बादल छाए रहे। दोपहर तक आसमान काले बादलों से भर गया। इसके बाद करीब 3 बजे जमकर बारिश हुई। इस दौरान एक घंटे की बारिश से शहर की गलियों व सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, तापमान में भी कमी दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि वीरवार को भी बादल छाए रहने और शुक्रवार से रविवार तक बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अगले तीन दिन मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। बादल छाने के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को हुई बारिश के बाद तापमान में कमी आने से मौसम सुहावना रहा। वहीं, हवा भी करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई। बारिश के बाद शाम के समय आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने और मौसम सुहावना रहने के कारण शाम को बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी। लोग गर्मी से राहत मिलने के बाद खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले।