{"_id":"6a9878c82f7aa0b1240eb461","slug":"manasi-a-student-of-new-happy-school-secures-first-place-in-the-district-level-science-seminar-ambala-news-c-246-1-sknl1020-162240-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिलास्तरीय साइंस सेमिनार में न्यू हैप्पी स्कूल की छात्रा मानसी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिलास्तरीय साइंस सेमिनार में न्यू हैप्पी स्कूल की छात्रा मानसी प्रथम
Thu, 03 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सेमिनार की प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व समझ उत्पन्न करने व उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कई कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को होली मदर पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय साइंस सेमिनार करवाया गया। प्रतियोगिता में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की मानसी प्रथम, होली मदर पब्लिक स्कूल की देवांशी द्वितीय और दिल्ली पब्लिक स्कूल के राघव गुलाटी ने जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसमें खंडस्तरीय प्रतियोगिता के निजी व राजकीय विद्यालयों के विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जिले के छह खंडों से कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस बार सेमिनार का विषय इंडियन एनर्जी बास्केट 2047 रहा। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने इंडियन एनर्जी बास्केट विषय पर ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों, रिन्यूएबल एनर्जी, एनर्जी सिक्योरिटी और भारत की भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं से संबंधित विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, विषय की समझ और प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मोनिका शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी मुख्यातिथि और जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा से पीजीटी फिजिक्स कंवलजीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर से पीजीटी फिजिक्स संजीव कांबोज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी से पीजीटी केमिस्ट्री लीना व जिला गणित विशेषज्ञ संजय कांबोज शामिल रहे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने सभी विजेताओं को पदक, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सेमिनार में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान विद्यालय चेयरमैन जीएस शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी।