फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Daughter of the district shines at the national level; wins silver medal in the race.

Ambala News: जिले की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम, दौड़ में जीता रजत पदक

Thu, 03 Sep 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 03 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Daughter of the district shines at the national level; wins silver medal in the race.
पदक व प्रमाणपत्र दिखाती स्वा​स्ति राणा। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। छछरौली क्षेत्र की स्वास्ति राणा ने दिल्ली में आयोजित प्रथम बाल दिल्ली एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। उन्होंने दस वर्ष से कम आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के बाल खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
स्वास्ति ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में असम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के खिलाड़ी शामिल थे। राजस्थान, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित कई अन्य राज्यों से भी बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-10 में 60 मीटर दौड़ में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। स्वास्ति छछरौली खेल क्लब में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्हें प्रशिक्षक रमनजीत सिंह और शिवम राणा प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्वास्ति कम उम्र से ही दौड़ की तैयारी कर रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान नियमित अभ्यास पर जोर दिया जाता है।
विज्ञापन

स्वास्ति की इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे छछरौली क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि स्वास्ति को खेलों के प्रति शुरू से ही विशेष रुचि रही है। प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। वह आगे भी एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य
स्वास्ति ने बताया कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करना है। वह स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं और इसके लिए अपना प्रयास जारी रखेंगी। क्षेत्र के खेलप्रेमियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई बाल खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा मौजूद है। उचित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलने से इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed