फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Legalizing illegal colonies and waterlogging will be a major issue.

Ambala News: अवैध कॉलोनियों को वैध करना और जलभराव रहेगा बड़ा मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Legalizing illegal colonies and waterlogging will be a major issue.
बराड़ा में 5 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को जेसीबी से ध्वस्त करते हुए। डीपीआरओ
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में महज 26 दिन का समय शेष है। इतने कम समय में जहां राजनीतिक पार्टियों के लिए लोगों के बीच पहुंचना चुनौती होगा, वहीं कई चुनावी मुद्दे परीक्षा लेंगे। अंबाला सिटी में 50 से अधिक अवैध कॉलोनियों को अवैध करने का मुद्दा सबसे अहम है।

वहीं बारिश में जलभराव ने लोगों को सबसे अधिक परेशान किया। निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। दोनों पार्टियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती विकास की है। नगर निगम के पिछले कार्यकाल में बड़े विकास कार्यों की लोग बांट जोहते रहे मगर उन्हें तकलीफें ही ज्यादा मिलीं। बड़ी परियोजनाएं अटकी रहीं। बारिश में शहर ने बाढ़ जैसे हालातों को झेला। यही कारण था कि पिछले साल चुनाव में मतदाताओं ने मेयर पद पर उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी शैलजा संदीप सचदेवा को जिताया। हालांकि, गुटबाजी के कारण उनकी राह में अड़चनें ही देखने को मिलीं। नगर निगम में अफसरशाही से लोग सबसे अधिक परेशान हुए। एनडीसी कराने के लिए लोगों ने नगर निगम में चक्कर काटे पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed