{"_id":"6a909a67dc9326e5950d39c1","slug":"bar-elections-18-contenders-in-the-fray-for-six-posts-in-karnal-ambala-news-c-18-knl1018-978578-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : करनाल में छह पदों पर 18 दावेदार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : करनाल में छह पदों पर 18 दावेदार मैदान में
विज्ञापन
करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल के चुनाव में छह प्रमुख पदों के लिए अब तक 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दावेदारी पेश की है। नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है और सभी नामांकन नियमानुसार सही पाए गए हैं।
प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में लॉबिंग शुरू कर चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मी और तेज होने के आसार हैं। रिटर्निंग ऑफिसर सुरजीत सिंह नरवाल ने बताया कि 28 अगस्त को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस पद पर कितने प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा, जो सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
किया नामांकन
प्रधान पद के लिए जंगशेर सिंह राणा, कनवदीप और विनोद कुमार शर्मा ने नामांकन किया है। उपप्रधान पद पर अरुण गोरसी, भगत राम, नरेश कुमार रंगा और संजय चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं उपप्रधान (महिला) पद के लिए कविता दत्त, प्रीति राणा और सुमन कश्यप मैदान में हैं। सचिव पद के लिए चंद्रप्रकाश, साहिल डावर और विनीत कुमार के बीच मुकाबला रहेगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहित अरोड़ा, रवि वासुदेव और रोहित पसरीचा ने नामांकन भरे हैं। संयुक्त सचिव (महिला) पद पर पूजा रानी और वंदना जैन आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
-- -
घरौंडा बार एसोसिएशन में आए 11 नामांकन
घरौंडा। घरौंडा बार एसोसिएशन के लिए विभिन्न पदों के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए ईश्वर मान, कविंद्र त्यागी और बलधीर सिंह चुनाव मैदान में हैं। उपप्रधान पद के लिए रजनीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। महिला आरक्षित उपप्रधान पद के लिए कविता गुप्ता तथा ज्वाइंट सचिव पद के लिए भारती शर्मा ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेश कुमार, सिद्धार्थ सलूजा और अनिल कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सचिव पद के लिए अभिषेक शर्मा और महेंद्र दत्त आमने-सामने होंगे। संवाद