{"_id":"6a909a042c9201853d0c8778","slug":"fans-welcomed-yogeshwar-at-war-heroes-stadium-ambala-news-c-36-1-sknl1017-168560-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: योगेश्वर का वार हीरोज स्टेडियम में प्रशंसकों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: योगेश्वर का वार हीरोज स्टेडियम में प्रशंसकों ने किया स्वागत
विज्ञापन
अंबाला की शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत: स्वयं
- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक से चुके अंबाला के अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह का अंबाला कैंट स्थित वार हीरोज स्टेडियम पहुंचने पर खेल विभाग के अधिकारियों और साथी खिलाड़ियों ने स्वागत किया। सरकार की खेल नीति के तहत प्रतिभागी योगेश्वर और गोलाफेंक खिलाड़ी मनप्रीत कौर को पंचकूला में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 7.50 -7.50 लाख रुपये की राशि उपहार में दी थी। जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप ने भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
फाइनल से पहले अंगूस के चोट के चलते बाहर हो गए थे योगेश्वर
ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे जिमनास्ट योगेश्वर सिंह फाइनल से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। ऑल राउंड फाइनल मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान उनके हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट लग गई। इस चोट के कारण वह फाइनल मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए, जिससे देश और जिले के लिए पदक जीतने की उनकी उम्मीदें टूट गईं थी। जबकि योगेश्वर सिंह शानदार फॉर्म में चल रहे थे।
मनप्रीत ने हाथ से गोला छूटने पर पाया था चौथा स्थान
कॉमनवेल्थ गेम्स में शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर भी मजबूत दावेदार थीं। 29 जुलाई की रात 1 बजकर 30 मिनट पर हुए बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में मनप्रीत चौथे स्थान पर रहीं थी। अंतिम क्षणों में हाथ से गोला छूट जाने के कारण वे कांस्य पदक से चूक गईं थी। यह लगातार दूसरा मौका है जब मनप्रीत का राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने का सपना टूटा था।
विज्ञापन
-- --

अंबाला की शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत: स्वयं- फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन