फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Law making turban removed Raspakt March Ambala

टर्बन रैस्पैक्ट लॉ बनाने को निकाला मार्च

Sun, 29 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 29 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Law making turban removed Raspakt March Ambala
टर्बन रैस्पैक्ट लॉ बनाने को निकाला मार्च - फोटो : Amar Ujala
श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव के मौके पर रविवार को विशाल टर्बन रैस्पैक्ट लॉ मार्च मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मांग पत्र सौंपने के लिए रवाना हुआ। जिसमें क्षेत्र से भारी संख्या में संगतों ने हिस्सा लिया। परमेश्वर द्वार गुरमत प्रचार सेवा दल व गुरू ग्रन्थ साहिब सेवक ट्रस्ट हरियाणा तथा नौजवान सिंह सभा खान-अहमदपुर द्वारा निकाले गए इस मार्च में रविवार सुबह भारी संख्या में सिख संगत गांव खान-अहमदपुर में स्थित ब्राईट फयूचर अकाल एकेडमी में एकत्रित हुई तथा जयकारे लगाकर मार्च को रवाना किया गया।
विज्ञापन


करीब दो दर्जन गाड़ियों के काफिले के रूप में रवाना हुए मार्च में सबसे आगे श्री गुरु ग्रंथ से सुशोभित पालकी साहिब चल रही थी और संगतों ने केसरी रंग के दस्तार व दुपट्टे सजा रखे थे। मार्च के शुभारंभ से पूर्व भाई दलजीत सिंह, भाई सतवंत सिंह यूके तथा भाई प्रीतपाल सिंह ने बताया कि देश में पगड़ी को सम्मान देने की बजाए प्रतिदिन पंगड़ी की बेअदबी की जा रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सिंख संगत ने यह फैसला किया कि सरकार को जगाने के लिए टर्बन रैस्पैक्ट लॉ मार्च निकाला जाए। इसके अलावा इस मांग पत्र की एक प्रति प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर, जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर को भेजा गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस वर्ष के अंत तक सिखों की इस मांग को पूरा न किया गया तो भारी संख्या में सिख संगत इस वर्ष के अंत में जंतर-मंतर नई दिल्ली पर धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed