{"_id":"66da45c3ccd7518f7a0fe4b4","slug":"laparoscopy-machine-did-not-start-after-seven-months-ambala-news-c-18-1-knl1014-468537-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सात माह बाद शुरू नहीं हुई लेप्रोस्कॉपी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सात माह बाद शुरू नहीं हुई लेप्रोस्कॉपी मशीन
विज्ञापन
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में पेट से जुड़ी बीमारियों और कैंसर मरीजों के लिए पहुंची 4के टेक्नालॉजी वाली हाईटेक लेप्रोस्कोपी मशीन सात माह बाद भी शुरू नहीं हुई है। डॉक्टर इस मशीन को चलाने के लिए प्रशिक्षण भी ले चुके हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से पिछले एक माह से अटल कैंसर केयर केंद्र के ऑपरेशन थिएटर की बिजली खराब होने का तर्क दिया जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही बिजली ठीक हो जाएगी तो मशीन को चालू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार विदेशी कंपनी की यह मशीन अभी तक प्रदेश के किसी भी नागरिक अस्पताल में नहीं है। केवल चंडीगढ़ पीजीआई में ही ये मशीन उपलब्ध है। इस मशीन में एचडी से भी बेहतर कैमरा भी लगा हुआ है जो इस मशीन के जरिए ऑपरेशन को रिकॉर्ड भी करता रहेगा। ऑपरेशन की वीडियो को पैन ड्राइव में डालकर डॉक्टर किसी भी दूसरे डॉक्टर के साथ शेयर कर सकते हैं। सबसे ज्यादा इसका फायदा मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी मिलेगा। बता दें कि अटल कैंसर केयर केंद्र में हरियाणा ही नहीं पंजाब, यूपी, हिमाचल, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों से भी मरीज पहुंच रहे हैं। रोजाना ओपीडी करीब 1 हजार तक पहुंच रही है।
मशीन के लिए डॉक्टर ने अहमदाबाद, गुजरात व चंडीगढ़ से की ट्रेनिंग
ऑपरेशन के समय हम जिस नस पर काम कर रहे होते हैं तो उसमें मशीन से डाई डालने के बाद रंगीन होकर स्क्रीन पर देख सकते हैं। ऐसे में संबंधित नलकी और नस का पता चलता रहता है। इसके अलावा यह आम एचडी लेप्रोस्कॉपी मशीनों से काफी एडवांस होने के कारण विजिबिलिटी ज्यादा रहती है। दिल्ली से इंजीनियर इसका डेमो दे चुके हैं। इससे डॉक्टरों को काफी मदद मिलेगी। बाकायदा मशीन को चलाने के लिए ग्रेस्ट्रोसर्जन डॉ. जितेंद्र चौहान अहमदाबाद, गुजरात और चंडीगढ़ से प्रशिक्षण लेकर आए है।
विज्ञापन
4 के लेप्रोस्कॉपी बेहद एडवांस मशीन है। इस मशीन को शुरू करना था लेकिन ऑपरेशन थिएटर की बिजली में फाल्ट आने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था। दूसरे ऑपरेशन थिएटर की बिजली दुरुस्त होते ही उससे ऑपरेशन जल्द शुरू कर दिए जाएंगे ताकि मरीज इसका लाभ उठा सके।
डॉ. जितेंद्र चौहान, गेस्ट्रो सर्जन व ओटी इंचार्ज, अटल कैंसर केयर केंद्र