फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lance's body was found on the highway, killing fears

हाईवे पर मिला लांसनायक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 10 Apr 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अम्बाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अम्बाला कैंट Updated Thu, 10 Apr 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lance's body was found on the highway, killing fears
बुधवार को कैंट में अंबाला-दिल्ली हाईवे पर एक फौजी का शव बरामद हुआ। यह शव हाईवे के डिवाइडर पर लगी झाड़ियों में पड़ा था। शव की आंख पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


वहीं कान से खून बह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव यहां पर फेंक दिया है। यह फौजी अंबाला कैंट यूनिट में तैनात था।

अंबाला-दिल्ली हाईवे, सैनिक रेस्ट हाउस के सामने, डिवाइडर पर लगी झाड़ियों में एक फौजी का शव पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार यह फौजी का शव है, जो सेना में लांसनायक के पद पर तैनात है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान लांसनायक शिवानंद नरेंद्र निवासी बेलगाम कर्नाटक है।
विज्ञापन


वह कैंट में चार्ली आर्टिलरी में चालक के पद पर तैनात था। पुलिस का कहना है कि शव की आंख पर चोट के निशान है, जबकि कान से भी खून बह रहा है।

इसकी सूचना सेना अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे यूनिट के सेना कर्मियों ने बताया कि लांसनायक शिवानंद मंगलवार रात ड्यूटी पर था और ड्यूटी खत्म करके लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव सिविल अस्पताल पहुंचाया है, जबकि आगामी कार्रवाई की जाएगी। लाल कुर्ती चौकी प्रभारी एसआई सुरेश पाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवाया गया है, जबकि मृतक के परिजनों को सूचित किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।


लगातार मिल रहे शव
अंबाला में एक के बाद एक कर शव मिल रहे हैं, जबकि पुलिस कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा कर रही है। पिछले तीन दिनों में तीन शव बरामद हुए हैं। इन में जहां एक पूर्व सैनिक, एक सैनिक व एक पानीपत के रहने वाले युवक का है।

* बीते सोमवार को गांव खुड्डा के पास एयरफोर्स से रिटायर्ड फौजी का शव मिला
* बीते मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास जंगलों से एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला
* बुधवार को अंबाला-दिल्ली हाइवे के डिवाइडर से लांसनायक का शव मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed