फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five people, including a woman, arrested in a robbery case after falling into a honey trap

Ambala News: हनीट्रैप में फंसा लूटपाट मामले में महिला सहित पांच काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Five people, including a woman, arrested in a robbery case after falling into a honey trap
अंबाला। होटल में मिलने के बहाने युवक को हनीट्रैप में फंसाने व लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में पंजाब निवासी अर्शदीप, अलफेज, जसप्रीत सिंह, महिला व एक अन्य युवक शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में आरोपियों ने बब्याल के रमन अत्री का अपहरण कर पिटाई करके पिस्ताैल के बल पर 2.98 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

------
जीरकपुर में हुई थी मुलाकात
बब्याल निवासी पीड़ित रमन अत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी मुलाकात जीरकपुर में एक महिला से हुई थी। इसके बाद महिला ने 16 अगस्त को उसे अंबाला आने की बात कही और मिलने के लिए कैंट स्थित एक होटल में बुला लिया। जैसे ही वह होटल के कमरे में उसके पास आई तो कुछ समय बाद कुछ साथी युवकों ने दरवाजा खटखटाया और जबरन कमरे के भीतर घुस आए। कमरे में घुसते ही आरोपियों ने रमन पर पिस्ताैल तान दी और पीटा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पैसे ले लिए थे। बाद में कार में डालकर जीरकपुर ले जाकर भी पैसे खाते में डलवाकर लूटपाट कर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed