फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sagar won 3 gold medals in fin swimming

Ambala News: फिन स्वीमिंग में सागर ने जीते 3 स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sagar won 3 gold medals in fin swimming
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में प्राचार्य संग मौजूद सागर कलकल। प्रवक्ता
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला बेस्ट तैराक का खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र सागर कलकल ने एक बार फिर खेल के मैदान में कॉलेज और जिले का मान बढ़ाया है। फरीदाबाद में आयोजित छठी हरियाणा राज्य स्तरीय फिन स्वीमिंग प्रतियोगिता में सागर ने अपनी प्रतिभा के दम पर तीन स्वर्ण समेत चार पदक अपने नाम किए हैं। उनके इस प्रदर्शन से महाविद्यालय परिसर में जश्न का माहौल है।
21 से 23 अगस्त तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सागर ने अपनी फुर्ती और उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा। उन्होंने 50 मीटर बाई फिन, 100 मीटर बाई फिन और 200 मीटर बाई फिन स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक और 50 मीटर सरफेस स्पर्धा में रजत पदक जीता। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें हरियाणा के सीनियर-ए ग्रुप में बेस्ट स्विमर की प्रतिष्ठित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अब पुणे में दिखाएंगे दम
राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक की झड़ी लगाने वाले सागर कलकल का चयन अब आगामी नेशनल फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप-2026, पुणे (महाराष्ट्र) के लिए हो गया है। छात्र की इस उपलब्धि पर फिजिकल एजुकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि यह सफलता सागर के कठोर परिश्रम, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed