Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lady delievers baby in Kant Civil Hospital's washroom

कैंट सिविल अस्पताल के बाथरूम में डिलीवरी

Fri, 27 Sep 2013 12:13 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Fri, 27 Sep 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lady delievers baby in Kant Civil Hospital's washroom
अंबाला शहर सिविल अस्पताल में बाथरूम में महिला की डिलीवरी का मामले अभी थमे नहीं कि वीरवार को कैंट सिविल अस्पताल में भी ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एक महिला ने सिविल अस्पताल कैंट के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि एसएमओ का दावा है कि महिला खुद बाथरूम में गई थी, जबकि आसपास के लोग कहते रहे कि आखिर इस मामले में इतनी लापरवाही कैसे बरती गई।

कैंट के सिविल अस्पताल में वीरवार को टांगरी बांध के पास गणेश विहार की रहने वाली सुनीता को प्रसव पीड़ा के चलते उसके परिजन लेकर आए।

यहां पर स्टाफ ने महिला को दाखिल कर लिया। बताया जाता है कि महिला की डिलीवरी कभी भी हो सकती थी। इसी दौरान यह महिला बाथरूम में चली गई और वहीं पर उसकी डिलीवरी हो गई।
विज्ञापन


स्टाफ को जैसे ही यह पता चला, तो वह घबरा गया और महिला व बच्चे को लेकर तुरंत ही वार्ड में पहुंचा। यहां पर चिकित्सकों ने जच्चा और बच्चा की जांच की, जिसमें दोनों स्वस्थ पाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़का और लड़की में उलझा स्टाफ
छावनी सिविल अस्पताल में एक महिला को उस समय आटो में लाया गया, जब उसकी डिलीवरी हो चुकी थी। शाहपुर की रहने वाली इस गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर जब आटो में बिठाकर जब कैंट सिविल अस्पताल लाया जाने लगा तो वहीं पर उसकी डिलीवरी हो गई।


अन्य महिलाओं की सहायता से उसे कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। यूपी के सुजानपुर निवासी नेत्रपाल ने बताया कि छावनी के सिविल अस्पताल में लेकर आए, तो उन्हें बताया कि नर्स ने पहले तो कह दिया कि लड़का है, लेकिन कुछ देर बाद कहा कि लड़की हुई है।

इस पर हंगामा हो गया और काफी देर तक परिवार को स्टाफ समझाता रहा। बाद में मामला शांत हुआ, तब स्टाफ ने राहत की सांस ली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed