फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   kisan built shed on shambhu border

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने शुरू किया पक्के शेड का निर्माण, बढ़ा तनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
kisan built shed on shambhu border
रात के समय तैयार किया गया शेड - फोटो : Ambala
शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों ने गर्मी और बरसात को देखते हुए बुधवार को बॉर्डर पर पक्के शेड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। किसानों ने इसके लिए सीमेंट की चादरें तक मंगवा ली। पक्के शेड का कार्य लगभग जब 80 प्रतिशत से ज्यादा हो गया, तब पुलिस को इसकी सूचना मिली। रात को करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को शेड का निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

लेकिन किसानों ने साफ तौर पर इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने किसानों को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माने। भाकियू जिला प्रवक्ता अमरजीत ने कहा कि शेड का निर्माण कार्य नहीं रुकेगा और जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते आंदोलन जारी रहेगा। वहीं पुलिस अब इस मामले में शुक्रवार सुबह आगामी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पुलिस के पहुंचने से बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। हालांकि पुलिस और किसानों ने संयम रखा। समाचार लिखे जाने तक शेड बनकर तैयार हो गया था। अब पुलिस इसे तोड़ती है तो बड़ा विवाद बढ़ सकता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शंभू बार्डर पंजाब और हरियाणा की सीमा और यहां पिछले साल नवंबर से किसान धरने पर बैठे हैं। रोजाना विभिन्न गांवों के किसान यहां आकर धरना देते हैं। जबकि किसानों द्वारा यहां महिला इकाई भी गठित की है। इस इकाई में महिला किसान भी यहां किसानों के साथ आकर धरना देती हैं। चूंकि अब गर्मी और बरसात का मौसम आ गया है। इसे देखते हुए किसानों ने यहां पक्के शेड का निर्माण शुरू कर दिया है। जिसे लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed