{"_id":"578bd2da4f1c1b9432c4b94e","slug":"kidnape-of-girl-hungama-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले युवती का अपहरण, थाने में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले युवती का अपहरण, थाने में हंगामा
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजन युवती की शादी की तैयारियों में जुटे थे और दो युवक पहले ही उसका अपहरण कर ले गए। इतना ही नहीं यह युवक नगदी व जेवरात लेकर फरार हुए हैं। उधर, इस घटना से गुस्साए परिजनों ने थाना परिसर में हंगामा किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में परिजन अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। युवती की शादी से पहले ही दो युवक उनकी बेटी का अपहरण कर ले गए, जबकि घर से जेवरात और नगदी भी उड़ा ली। परिजनों ने बताया कि युवती को कई जगहों पर तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्यशैली से खफा परिजनों ने रविवार को थाना परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस पर आरोप लगा दिए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने भी दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
उधर इस मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी बलबीर सिंह का कहना है कि युवती के भाई की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ युवती को अगवा करने और चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों को जल्द काबू कर लेगी।