फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kavita Devi has been given charge of Deputy Director Sports, Ambala Zone

Ambala News: कविता देवी को अंबाला जोन की खेल उप निदेशक का प्रभार

Fri, 18 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 18 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Kavita Devi has been given charge of Deputy Director Sports, Ambala Zone
अंबाला। पंचकूला मुख्यालय में कार्यरत कविता देवी को अंबाला जोन की खेल उप निदेशक का एक बार फिर जिम्मा सौंपा गया है। दो साल पहले खेलो इंडिया प्रतियोगिता के समय भी कविता देवी के पास ही अंबाला के खेल उप निदेशक का चार्ज था। बाद में वह पंचकूला मुख्यालय ही चली गई थी। तभी से पंचकूला के खेल उप निदेशक मंजीत पर कार्यवाहक का चार्ज था। कविता कबड्डी की एशियन पदक विजेता है। खेल विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ी यानी ओएसपी कोटे के तहत कविता देवी का चयन हुआ था। हालांकि पिछले साल 2024 में पलवल से राम मेहर सिंह को भी अंबाला का खेल उप निदेशक चुना गया था। लेकिन उन्होंने अपना चार्ज ही नहीं संभाला था और ऑर्डर वापस करवा लिए थे। अंबाला के जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि कविता देवी के अंबाला जोन के खेल उपनिदेशक का जिम्मा सौंपा गया है। जल्द ही वह चार्ज संभालेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed