{"_id":"5ebee9838ebc3e904c798cab","slug":"kashmir-truck-driver-corona-positive-ambala-news-knl310858152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर का कोरोना पॉजिटिव ट्रक चालक अंबाला के साहा में हुआ ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर का कोरोना पॉजिटिव ट्रक चालक अंबाला के साहा में हुआ ट्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने कश्मीर के शोपियां से चले ट्रक चालक और क्लीनर को अंबाला के साहा में ट्रेस कर लिया। इससे पहले 14 मई को शोपियां के डीसी की ओर से अंबाला प्रशासन के पास एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि ट्रक चालक महाराज मलिक कोरोना पॉजिटिव है। सूचना पर वीरवार की देर रात करीब दो बजे साहा नेशनल हाइवे पर ट्रक को ट्रेस कर लिया गया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने ट्रक चालक महाराज मलिक के साथ ट्रक क्लीनर अरशीद अहमद मलिक को भी मुलाना के एमएम अस्पताल में आइसोलेट किया है। अब उन्हें होम क्वारंटीन करने की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों साथ ही खाना बनाकर खाते थे और एक ही प्लेट में तरबूज भी खाया है।
दोनों सिगरेट के शौकीन
जांच में यह पता चला है कि दोनों सिगरेट के शौकीन है और एक दिन में 20 सिगरेट पी जाते हैं। एक ही प्लेट में दोनों ने तरबूज खाया था। अब तक दोनों ने किसी भी ढाबे पर खाना नहीं खाया। खुद बनाकर ही ये खाना खाते हैं।
दिल्ली की आजादपुर मंडी में तीन मई को पहुंचे थे
जम्मू कश्मीर के शोपियां का रहने वाला महाराज मलिक ट्रक चालक है। इसके साथ ही कश्मीर के रामबण का रहने वाला अरशीद अहमद मलिक ट्रक पर बतौर क्लीनर कार्यरत है। दोनों दो मई को सेबों से लदा ट्रक लेकर कश्मीर से दिल्ली के लिए निकले थे। तीन मई की रात को ये दिल्ली की आजादपुर मंडी में ट्रक लेकर पहुंच गए थे। इसके बाद इन्होंने दिल्ली के ट्रांसपोर्ट नगर से चार मई को प्रेशर कूकर लोड किए थे। पांच मई को ये लोग प्रेशर कूकर लेकर कश्मीर लौट गए थे।
विज्ञापन
सात मई को दोनों का हुआ था कोरोना टेस्ट, 14 को आई रिपोर्ट
सात मई को कठवा जिले के लखनपुर बॉर्डर पर दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया था। सैंपल लेने के बाद दोनों को जाने दिया गया था। 10 मई को प्रेशर कूकर उतारने के बाद 11 मई को दोनों ने पुलवामा के लस्सीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से प्लाई के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बोर्ड जबरा ट्रक में लोड किया था। 12 व 13 मई तक दोनों ट्रक में सवार रहे। 14 मई को शोपियां के डीसी की ओर से प्रशासन के पास एक कॉल आई, जिसमें ट्रक चालक को कोरोना पॉजिटिव बताया गया।
ट्रक चालक और क्लीनर को हमने एमएम कोविड अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। दोनों के सैंपल भी लिए गए हैं। दोनों की हालत स्थिर है और दोनों को कोरोना के कोई लक्षण भी नहीं हैं।
-डॉक्टर कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन अंबाला।