{"_id":"af29bbf5601b90f9963adc73b77c23e3","slug":"kallu-kurukshetra-the-extortion-of-businessmen-from-jail-bullion-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्लू ने कुरुक्षेत्र जेल से मांगी सर्राफा कारोबारी से रंगदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्लू ने कुरुक्षेत्र जेल से मांगी सर्राफा कारोबारी से रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला का इनामी व मोस्टवांटेड कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया ने फिर अंबाला सिटी के सर्राफा कारोबारी से रंगदारी मांगी है। कुुरुक्षेत्र जेल में बंद कल्लू ने अपने बैरक से बुधवार शाम को अंबाला सिटी के सर्राफ कारोबारी को मोबाइल फोन पर धमकी देकर उसे दो दिन के भीतर लाखों रुपयों का इंतजाम करके रखने को कहा। कल्लू ने सर्राफा कारोबारी से कहा कि वे दो दिन बाद फिर से फोन करेगा और उसे बताएगा कि कितने रुपये, किस व्यक्ति को, कब और कहां जाकर देने हैं।
विज्ञापन
कल्लू का फोन आते ही सर्राफा कारोबारी एकदम से घबरा गया और उसने इसकी शिकायत अंबाला सिटी की पुलिस चौकी नंबर तीन के इंचार्ज से की। सर्राफा कारोबारी की शिकायत मिलते ही अंबाला पुलिस इस केस को लेकर एकदम से गंभीर हो गई। क्योंकि पहले भी कल्लू शाहपुरिया ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है और अंबाला पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्द बना हुआ है।
विज्ञापन
अंबाला पुलिस के डीसीपी जशनदीप सिंह रंधावा ने सर्राफा कारोबारी की शिकायत के बाद तुरंत साइबर सैल विशेषज्ञों को वो नंबर दिया, जिससे रंगदारी मांगने और धमकी देने का फोन आया था। साइबर सैल ने जांच के बाद बताया कि इस नंबर की लोकेशन कुरुक्षेत्र जेल से मिल रही है। उसके बाद डीसीपी ने कुरुक्षेत्र जेल अथारिटी से संपर्क कर सारे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जेल अथारिटी ने तुरंत शाम को ही कल्लू शाहपुरिया की बैरक में छापामारी कर वहां से एक मोबाइल व सिम काबू कर लिया है। उधर, इस धमकी के बाद से ही सर्राफा कारोबारी और उसका परिवार बुरी तरह से डरा हुआ है। क्योंकि कल्लू शाहपुरिया ने कारोबारी को धमकाया था कि यदि उसकी बात को हल्के में लिया और रुपयों का इंतजाम नहीं किया तो वे उसे जान से मरवा देगा। अंबाला पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कल्लू शाहपुरिया के खिलाफ रंगदारी मांगने वा जान से मारने की धमकी देने बारे केस दर्ज कर लिया है।
हत्या, डकैती, लूट के मामलों में फंसा है कल्लू
कल्लू शाहपुरिया के खिलाफ रंगदारी के साथ-साथ हत्या, डकैती, लूट व जान से मारने की धमकी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। अंबाला में पिछले साल फाइनेंसर गजेंद्र सिरोही हत्याकांड में भी कल्लू फंसा हुआ है। कल्लू और उसके साथियों ने रंगदारी न देने पर फाइनेंसर गजेंद्र सिरोही को उसके घर के बाहर ही गोलियों से भून दिया था। उस वक्त कल्लू फरीदाबाद जेल से पेरोल पर छूटा था और फरार हो गया था। कुछ दिन बाद कल्लू को पुलिस ने काबू कर लिया था और फिर से फरीदाबाद जेल भेज दिया था। लेकिन फरीदाबाद जेल से भी कल्लू ने अंबाला के एक कारोबारी को धमकाकर रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं कल्लू ने कुछ समय बाद कैंट थाना क्षेत्र में एक अन्य कारोबारी को फोन पर धमकी देकर उससे रंगदारी मांगी थी। अब एक अन्य आपराधिक मामले में कल्लू शाहपुरिया कुरुक्षेत्र जेल में बंद हैं। लेकिन अब कुरुक्षेत्र जेल से फिर कल्लू ने अंबाला सिटी के एक सराफा कारोबारी को धमकी देकर रंगदारी की मांग की है।
इस मामले में कल्लू शाहपुरिया को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर कुरुक्षेत्र से अंबाला लाएगी। कुरुक्षेत्र जेल में छापामारी के दौरान कल्लू के बैरक से मोबाइल व सिम बरामद हो गया है। पुलिस ने अपने साइबर सेल के जरिए इस बात की पुष्टि कर ली है कि सर्राफा कारोबारी को धमकी कल्लू शाहपुरिया ने ही दी थी। अंबाला में अब अपराध बिल्कुल बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
-जशनदीप सिंह रंधावा, डीसीपी, अर्बन