फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   kalka and chandigarh shatabdi running from today

पटरी पर आज से फिर दौड़ेंगी कालका और चंडीगढ़ शताब्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
kalka and chandigarh shatabdi running from today
40 दिन बाद सोमवार से कालका और चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी। ट्रेन संचालन को लेकर दिल्ली व अंबाला मंडल ने तैयारियां पूरी कर ली है। इससे पहले ट्रेन संचालन की घोषणा शुरू होते ही यात्रियों के लिए आरक्षण सुविधा भी आरंभ कर दी गई थी। रविवार तक कालका और चंडीगढ़ से शताब्दी में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 300 से अधिक थी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के कारण बंद की गई ट्रेनों का संचालन रेलवे की ओर से पुन: शुरू किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में रेलवे ने छावनी जंक्शन से निकलने वाली लगभग 40 ट्रेनों को हरी झंडी दी है। इस संबंध में पूछताछ केंद्र, रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। ट्रेन संचालन में वृद्धि होते ही स्टेशन और आरक्षण केंद्रों पर यात्रियों की चहल-पहल पहले के मुकाबले अधिक हो गई है। बिहार, यूपी और गुवाहाटी की तरफ से आने वाली ट्रेनों में प्रवासी श्रमिकों की अधिक भीड़ देखी जा रही है। वहीं अब अमृतसर और जम्मू आदि की तरफ ट्रेनों के सीधे संचालन से श्रमिकों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
वर्ल्ड हेरिटेज सेक्शन पर चलेंगी 8 टॉय ट्रेन
आज से वर्ल्ड हेरिटेज सेक्शन कालका-शिमला पर भी टॉय ट्रेनों का संचालन आरंभ हो जाएगा। इसमें 04527/04528 शिवालिक डीलक्स स्पेशल, 04517/04518 कालका-शिमला स्पेशल ,04505/04506 रेल मोटर कार, 04515 कालका-शिमला टॉय ट्रेन शामिल है। कल यानी 22 जून से ट्रेन नंबर 04516 शिमला-कालका भी चल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
आज से चलेंगी 5 शताब्दी
ट्रेन नंबर 02011/2012 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी, 02005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी व ट्रेन नंबर 02046/02045 चंडीगढ़-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी बुधवार को छोड़कर रोजाना चलेगी। 22 जून से ट्रेन नंबर 02006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
-----------------------------------------------------
एक जुलाई से चलेंगी श्रीशक्ति व अमृतसर शताब्दी
एक जुलाई से ट्रेन नंबर 02462 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस व 02013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी चलेंगी। वहीं 2 जुलाई से ट्रेन नंबर 02461 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा श्रीशक्ति एक्सप्रेस, 02014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी और ट्रेन नंबर 02029/02030 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी वीरवार को छोड़कर रोजाना चलेगी। 4 जुलाई से ट्रेन नंबर 04606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश रविवार को और 04605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी 5 जुलाई सोमवार को चलेगी।

-------------
आरक्षण केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती
यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। धीरे-धीरे सभी ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए स्टेशन और आरक्षण केंद्रों पर भी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है।
--- हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed