Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youngest child reaches juvenile home

Ambala News: बाल सुधार गृह में पहुंचा सबसे छोटा बच्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Youngest child reaches juvenile home
अंबाला सिटी। पंचकूला में केजी की बच्ची को बेरहमी से पीटने के मामले में आठ वर्षीय छात्र को अंबाला के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया था। सोमवार सुबह उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में मेडिकल के लिए ले जाया गया। बाल सुधार गृह अंबाला के अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उनके यहां अभी तक 10 साल तक के बच्चे रहते हैं। यह पहला बच्चा है जो इतनी कम उम्र में बाल सुधार गृह में आया है। छात्र ने किसी को रात्रि के समय परेशान भी नहीं किया। वह अन्य बच्चों के साथ ही सुधर गृह में रहा। इसके साथ ही न ही किसी बात की जिद की। हालांकि बच्चा गुमसुम जरूर दिखा। सोमवार शाम साढ़े सात बजे बच्चा फिर से बाल सुधार गृह आ गया। 28 अक्तूबर को पंचकूला के एक स्कूल में 8 वर्षीय छात्र ने केसी की छात्रा के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इस घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई थी। उसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed