{"_id":"6ae90029029a99b6bb0d5e52","slug":"only-the-youth-connected-to-their-roots-makes-continuous-progress-in-life-dr-rohit-dutt-ambala-news-c-36-1-amb1001-172166-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ों से जुड़ा युवा ही जीवन में करता है निरंतर प्रगति : डॉ. रोहित दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ों से जुड़ा युवा ही जीवन में करता है निरंतर प्रगति : डॉ. रोहित दत्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव रत्नावली के मंच से हरियाणा की लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का जोरदार संदेश दिया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष एवं जीएमएन कॉलेज, अंबाला छावनी के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि रत्नावली महज एक उत्सव नहीं, बल्कि हरियाणा की समृद्ध लोक परंपराओं, भाषा, कला और विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने डिजिटल युग में अपनी मातृभाषा और लोक परंपराओं को बचाने की अपील करते हुए हरियाणवी कहावत जड़ां तै जुड़्या रहवै जो, वोई पेड़ घणा फलै सै के जरिए युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का पाठ पढ़ाया।