{"_id":"1e9a1856cb45ee6870b384cc3c47e68d","slug":"judge-s-mansion-broken-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज की कोठी के ताले तोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज की कोठी के ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी स्थित ओल्ड ऑफिसर कालोनी में एडिशनल सेशन जज की कोठी के ताले टूटने की घटना सामने आई है। चोरों ने कोठी के ताले तोड़ दिए और घर का सारा सामान बिखेर दिया। वारदात की सूचना के बाद बलदेव नगर पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फिलहाल चोरी के सामान का आंकलन नहीं लगाया जा सका है। पुलिस थाना बलदेव नगर एसएचओ दिनेश चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि एडिशनल सेशन जज की कोठी के चोरों ने ताले तोड़ दिए। घर का सामान भी बिखरा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। वारदात बीती 28 और 29 दिसंबर की बताई जा रही है। चोरों ने कोठी का कुंडा तोड़ दिया। कोठी बीती 25 दिसंबर से बंद पड़ी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन