फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jija-sale died in road accident

फौज से छुट्टी लेकर घर आ रहे जीजा को लेने निकला था साला, दोनों की हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
jija-sale died in road accident
गांव लाहा के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में जीजा ओर साला की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रायपुर रानी के गांव प्यारेवाला निवासी 22 वर्षीय मोहित सेना में तैनात था। मोहित छुट्टी लेकर घर आ रहा था। अपने साले मोहित को लेने के लिए उसका बहनोई 21 वर्षीय पवन कुमार अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर गया था। जब वह रात करीब 12 बजे लाहा के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहित को कमांड अस्पताल पंचकूला और पवन को सेक्टर-32 के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

तीन माह पहले हुई थी साले-जीजा की शादी: मोहित और उसके जीजा पवन की शादी करीब 3 माह पहले ही हुई थी। कोरोना की रिपोर्ट के बाद ही मोहित का पोस्टमार्टम किया जाएगा वहीं पवन की रिपोर्ट आने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed