{"_id":"2f11ddb6b13e204a3d73e9357e67f67f","slug":"jat-stands-on-road-air-firing-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर डटे जाट, सिटी में हवाई फायरिंग, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर डटे जाट, सिटी में हवाई फायरिंग, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन को लेकर अंबाला में तीसरे दिन भी जाटों ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया। जाटों ने इस दौरान न केवल हिसार हाइवे और मोहड़ा लिंक रोड पर जाम लगाया, बल्कि सिटी में इस आंदोलन के चलते एक जाट ने हवाई फायर दागकर आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया। हवाई फायरिंग के बाद जहां माहौल एकदम गहरा गया, वहीं भारी पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाल लिया। एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह, एसीपी हेडक्वार्टर हितेश यादव, एसीपी राजकुमार वालिया समेत अन्य पुलिस अफसरों और थाना व चौकी प्रभारियों ने मोर्चा संभाल लिया। चार घंटों तक हिसार हाइवे पर जाम के दौरान काफी स्थिति काफी तनावग्रस्त रही। एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह ने कई बार जाट समुदाय के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की, इस दौरान उन्हें कई बार चेतावनी तक देनी पड़ी। अंतत: जाटों ने फिर से प्रशासन को आश्वस्त किया कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे और शांति बनाए रखेंगे।
हवाई फायरिंग से आगाज, फिर काटा वबाल
अंबाला सिटी में रविवार को जाट आंदोलन का आगाज हवाई फायरिंग के साथ किया गया। सड़कों पर उतरने से पहले जाट समुदाय के लोगों ने अंबाला सिटी में ही एक इलाके में बैठक कर अपनी रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में जाट आरक्षण की मांग को बुलंद किया गया। तभी एक जाट समुदाय का व्यक्ति उठा और उसने अपना भाषण देना शुरू किया। इस दौरान उसने बंदूक निकाली और जाट आरक्षण की मांग को बुलंद करते हुए हवाई फायरिंग कर रविवार के आंदोलन की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान पुलिस कर्मी भी वहां मौजूद थे। जाट नेता ने हवाई फायरिंग के दौरान कहा कि चाहे जान देनी पड़ जाए, अब तो सरकार से जाट आरक्षण लेकर रहेंगे। हवाई फायरिंग के दौरान हड़कंप मच गया और सभी जाट एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। उधर, हवाई फायरिंग के दौरान पुलिस भी एकदम से अर्लट हो गई और तुरंत जाट के असलहे को अपने कब्जे में लेते हुए जाटों को शांति बनाए रखनी की चेतावनी दी गई। हवाई फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स को और बढ़ा दिया गया और भारी पुलिस बल ने सड़कों पर उतरकर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे जाटों को घेर लिया।
पेड़ों, मेनहोल को सड़कों पर फेंक लगाया जाम
बैठक के बाद हाथों डंडे लहराते हुए विभिन्न गांवों के जाट मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जाटों ने सड़कों के किनारे गिरे पेड़ों को उठाया और उसे लेकर सड़कों पर फेंक दिया। इतना ही नहीं सड़क किनारे पड़ा सीमेंट का बड़ा मेनहोल उठाकर भी लाकर सड़क पर पटक दिया। उसके बाद उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए और काफी तक सड़कों डंडे लहराते हुए हंगामा किया। पुलिस ने जवान उन्हे ऐसा करने से रोकते रहे, जिस दौरान कई बार टकराव की भी स्थिति आई।
विज्ञापन
एंबुलेंस निकाली, बाकी गाड़ियां वापस लौटाई
जाम और हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर बवाल काटा। हिसार हाइवे पर जो गाड़ियां जा रही थी, उन्हें वहीं धरना स्थल पर रोककर जबरन वापस भेजा गया। वाहन चालक इमरजेंसी काम की बात कहकर प्रदर्शनकारियों से जाने दिए जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एक न सुनी और वाहन चालकों को वापस भेज दिया। लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस को नहीं रोका गया।
दूसरे दिन भी दिल्ली से टूटा रहा संपर्क
अंबाला में जाट आंदोलन के चलते दूसरे दिन भी दिल्ली से संपर्क टूटा रहा। चंडीगढ़ और पंजाब से आने वाले लोग अंबाला तक तो आए, लेकिन आगे के हालात देखकर या तो अंबाला में ही रुक गए या फिर वापस लौट गए। दरअसल, दिल्ली का नेशनल हाइवे रूट पानीपत में और वाया यमुनानगर, सहारनपुर रूट जगाधरी इलाके में जाम रहा। बहुत से लोग तो वाहनों पर पानीपत तक गए, लेकिन वहां जाम की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा। लोग कई गांवों की लिंक सड़कों पर भी भटकते रहे, लेकिन दिल्ली नहीं पहुंच पाए। इस दौरान पंजाब का ट्रैफिक भी पूरी तरह दिल्ली से कटा रहा। बसों की आवाजाही भी केवल अंबाला तक रही।
---
हाइवे पर लगाया लंगर
जाट आरक्षण को लेकर छिड़े आंदोलन में हंगामा करने के दौरान जाट प्रदर्शनकारियों को भूख लग गई। जिसके चलते अन्य जाट समुदाय के लोगों ने तुरंत रोटी, सब्जी और जलेबियों का लंगर तैयार करने को कहा। थोड़ी देर बाद गाड़ियों में सब्जी, रोटी, और जलेबियां पहुंच गई। जाट सड़कों पर ही कतार में बैठ गए और वहीं लंगर शुरू हो गया। इस दौरान जाटों ने वहां खड़े भारी पुलिस बल और अफसरों को भी लंगर चखने को कहा। लेकिन जाट समुदाय लोगों की कार्यप्रणाली को देखकर पुलिस अफसर और कर्मचारी नाखुश दिखे।
---
जाट समुदाय के लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर फिलहाल सड़कों से हटा दिया है। जाटों से अनुरोध है कि वे सरकार के फैसले का इंतजार करें और इस तरह रोड जाम न करें, इससे लोग बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं। सभी इलाके में शांति बनाए रखें।
-कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम, अंबाला-
---
हवाई फायरिंग की घटना गंभीर है। किसी भी कीमत पर अंबाला में लॉ एंड आर्डर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। सभी से अनुरोध है कि अपनी बात शांतिपूर्वक रखें, माहौल खराब करने की कोशिश न करें।
-हितेश यादव, एसीपी हेडक्वार्टर-
---
हवाई फायरिंग करने वाला होगा काबू
एक व्यक्ति ने हवाई फायर कर माहौल को खराब करने की कोशिश की थी। व्यक्ति से असलहा काबू कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। साथ ही जाम लगाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है।
-हरजिंद्र सिंह खेड़ा, एसएचओ, थाना सदर-