फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jan ashirwad yatra

प्रदेश की ढाई करोड़ जनता मेरा परिवार : मनोहर लाल

Tue, 20 Aug 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
jan ashirwad yatra
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की ढ़ाई करोड़ जनता मेरा परिवार है। मैंने व मेरी टीम ने परिवार के हितों को ध्यान में रखते हुए बिना भेदभाव के विकास करवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में अंबाला सिटी विधानसभा में 600 करोड़ के विकास कार्य करवाए गए हैं। सीएम देर शाम सिटी में जन आशीर्वाद यात्रा के भव्य स्वागत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां नौरंगराय तालाब का जीर्णोद्धार, बस स्टैंड का निर्माण, तारामंडल का निर्माण व महावीर पार्क का निर्माण हो रहा है। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक असीम गोयल ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर तलवार भी भेंट की। सीएम ने कहा कि सिटी में नागरिक अस्पताल को 200 से 300 बिस्तर का करना व माता गुजरी के नाम से लखनौर साहिब में 37 करोड़ रुपये की लागत से वीएलडी कॉलेज का शिलान्यास किया गया है। यहां विधायक असीम गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व जन आशीर्वाद यात्रा में साथ चल रहे अन्य नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा में एक बार फिर मनोहर लाल की नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। यहां पहुंचने पर जन आशीर्वाद यात्रा का कालका चौक व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक पर पर विधायक असीम गोयल, जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, एडवोकेट जनरल ब्रिजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed