फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   iPhone worth one lakh stolen from Chhattisgarh Express, CIB caught the accused

Ambala News: छतीसगढ़ एक्सप्रेस से चोरी किया एक लाख का आईफोन, सीआईबी ने पकड़ा आरोपी

Mon, 13 Mar 2023 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 13 Mar 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
iPhone worth one lakh stolen from Chhattisgarh Express, CIB caught the accused
अंबाला। छतीसगढ़ एक्सप्रेस से चोर ने एक लाख रुपये का आईफोन चोरी कर लिया। चोर ट्रेन से उतरकर जब स्टेशन पर दोबारा चोरी करने के लिए आया तो शक के आधार पर उसे आरपीएफ की अपराध अण्वेषण शाखा (सीआईबी) ने रोक लिया और जब चोर की तलाशी ली तो उसकी जेब से आईफोन बरामद हो गया और उसने छतीसगढ़ एक्सप्रेस से चोरी की घटना का भी कबूल लिया।
विज्ञापन

चोर की पहचान 24 वर्षीय सरसावा निवासी विपेश कुमार उर्फ विपिन के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ अंबाला कैंट जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि रविवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। सीआईबी प्रभारी प्रशांत ने बताया कि कांस्टेबल राजिंदर सिंह, विरेंद्र कुमार और राजेंद्र कुमार के साथ शनिवार शाम को स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने रेलवे इंजन के पास खड़े थे तो इस दौरान एक युवक उन्हें देखकर भागने लगा। उसे पीछा करने के बाद काबू कर लिया गया। जांच के दौरान उसके कब्जे से एक आई फोन बरामद हुआ और आरोपी मोबाइल की स्क्रीन पर लगे लॉक को नहीं खोल पाया।
विज्ञापन

सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि शुक्रवार रात को उसने यह मोबाइल छतीसगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री की जेब से चोरी किया था। वहीं मोबाइल में सिम डालने के बाद जब भोपाल निवासी करन धनवानी से बात की गई तो उसने बताया कि वह छतीसगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। ट्रेन देर रात जब अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो किसी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। जब जीआरपी की तरफ से करन को मोबाइल की फोटो भेजी गई तो उसने इसकी शिनाख्त कर ली और बताया कि यह मोबाइल एक लाख रुपये से अधिक की कीमत का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed