{"_id":"656884b553b73648fa0c99f5","slug":"intermittent-rain-in-ambala-drop-in-day-and-night-temperatures-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में रुक रुककर बारिश: दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में रुक रुककर बारिश: दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव
Thu, 30 Nov 2023 06:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:34 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बारिश हुई है। आगामी 1 दिसंबर तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं, अंबाला में सायं छह बजे भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।
विज्ञापन
अंबाला में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला में सुबह से रुकरुककर बारिश हो रही है। जिससे दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सुबह तक 11 एमएम बारिश हो चुकी थी। सायं को छिटपुट बूंदाबांदी जारी रही। सुबह 10 बजे काफी बारिश हुई। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से लोग बचते नजर आए। सिर्फ यह नहीं बल्कि बारिश ने गलन भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र से आ रही ठंडी हवा के कारण अंबाला में अधिक ठंड महसूस हो रही है। वहीं सायं छह बजे भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बारिश हुई है। आगामी 1 दिसंबर तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 2 दिसंबर से 5 दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने तथा सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन