फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions for installing QR on counters

Ambala News: काउंटरों पर क्यूआर लगाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Instructions for installing QR on counters
छावनी के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करतीं एसीएस । विभाग - फोटो : samvad
नागरिक अस्पताल में पहुंचीं एसीएस, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। स्वास्थ्य, आयुष एवं राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. सुमिता मिश्रा ने रविवार को नागरिक अस्पताल, छावनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, सफाई और मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी नागरिक अस्पतालों में बेहतर आपातकालीन और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
निरीक्षण की शुरुआत में एसीएस ने पंजीकरण काउंटर का जायजा लिया और सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा के लिए काउंटर पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाए, जिससे पर्ची बनवाने की प्रक्रिया और अधिक सुगम हो सके। इसके बाद उन्होंने जनरल वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया तथा उन्हें मिल रहे उपचार की जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात डॉ. रितिका ने मरीजों के उपचार से जुड़ी सभी जानकारियां एससीएस के समक्ष रखीं।
विज्ञापन


पीपीपी मोड की सेवाओं पर मॉनिटरिंग के निर्देश
अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन और पीएमओ से स्टाफ की उपलब्धता तथा दवाइयों के स्टॉक की समीक्षा की। सिविल सर्जन ने अवगत कराया कि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ और दवाइयां उपलब्ध हैं। इसके अलावा, अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल के जीर्णोद्धार और 200 से 300 बेड के नवनिर्मित विस्तार कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआरआई, सीटी स्कैन और अन्य पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर चल रही सेवाओं को लेकर एसीएस ने निर्देश दिए कि इन कार्यों की नियमित और कड़ी मॉनिटरिंग सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में सुनिश्चित की जाए ताकि लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे। डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई हैं। इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, सिविल सर्जन डॉ. रेनू बेरी, पीएमओ डॉ. पूजा, डॉ. समीर सिंगला, अटल कैंसर केयर सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल और जिला आयुष अधिकारी डॉ. सतपाल सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed