{"_id":"604c5d2d8ebc3ef10744d9c0","slug":"information-of-bomb-at-ambala-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : अंबाला में नदी से मिले पांच बम, बम निरोधक दस्ते ने एक डिफ्यूज किया, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : अंबाला में नदी से मिले पांच बम, बम निरोधक दस्ते ने एक डिफ्यूज किया, जांच शुरू
Sat, 13 Mar 2021 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
अंबाला में बम की सूचना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला में साहा खंड के पंजेल गांव में पाडलू नदी की रेत में शनिवार सुबह दो बम मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही साहा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई। बम निरोधक दस्ते ने एक बम डिफ्यूज कर दिया। इसके बाद टीम को वहां से तीन और बम मिले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो बम की सूचना पर पहुंची पुलिस को साहा के गांव पंजेल में नदी के किनारे तीन बम और मिले। इससे पहले जांच में 2 बम मिले थे। पहले बरामद किए गए बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। इससे मौके पर धमाके की आवाज भी आई। हालांकि यह धमाके नियंत्रित आवाज में हुए।
विज्ञापन
इससे पहले की टीम यहां से निकलती, उन्हें मौके से तीन और बम मिले। अभी यह जांच का विषय है कि ये बम यहां कहां से आए। बम निरोधक दस्ते में डॉ. प्रोमिला राठी शामिल हैं। एसएचओ बलकार सिंह ने बताया कि फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन