फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Indy has become the part of the alliance: Bhindi: Vij

इंडी गठबंधन की बन गई भिंडी : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Indy has become the part of the alliance: Bhindi: Vij
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
अंबाला। कांग्रेस के 68 उम्मीदवार की जमानत नहीं बचा पाने और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के हारने पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि पार्टियां और भी हारती हैं, लेकिन लोग उन्हें वैसे ही जानते हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने कैमोफलेगिंग (छलावरण) कर रखी है। यह अंदर से बेईमान थे लेकिन ऊपर से कट्टर ईमानदार बने थे। इनकी पोल सच और झूठ की लड़ाई में खुल गई। उन्होंने कहा यह प्रकृति का नियम है कि झूठ की ही हार होती है। वहीं, दिल्ली चुनाव आप के वोट बैंक पर कांग्रेस के सेंध लगाने और इंडी गठबंधन पर सवाल उठने के मामले में मंत्री विज ने कहा कि इंडी की भिंडी बन गई है। इंडी नाम की कोई चीज नहीं है। जो भी वहां आए सब हार गए।
विज्ञापन

उधर, पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा की ओर से पंजाब मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने कि वो भाजपा में चले जाएंगे पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यही इंडी मॉडल है। एक पार्टनर दूसरे पार्टनर पर इस प्रकार की टिप्पणियां कर रहा है। अभी विधिवत गठबंधन टूटने की घोषणा तो नहीं हुई लेकिन टिप्पणियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed