फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the video, the woman held two people responsible for her death.

Ambala News: महिला ने वीडियों में दो लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार

Tue, 28 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 28 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
In the video, the woman held two people responsible for her death.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सिटी के बकनौर गांव में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली राजविंद्र कौर (34) की मौत के दो दिन बाद सोमवार को सोशल मीडिया पर मृतका का वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो आत्महत्या करने से पहले खुद रिकॉर्ड की गई है। इस वीडियो में महिला ने गांव के ही पूर्व सरपंच प्यारा सिंह व हरपाल सिंह पर लेनदेन के चक्कर में प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
महिला ने कहा कि प्यारा सिंह व अन्य से पैसे लिए थे और ब्याज देती रहीं। आरोपियों द्वारा पैसे के लिए बेइज्जती की गई है तो बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए वह तंग आकर आत्महत्या कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। नग्गल थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि मायके व ससुराल पक्ष ने मिलकर दो दिन पहले फंदे पर लटकी मिली राजविंद्र कौर का संस्कार कर दिया था। पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई थी व न सूचना मिली थी।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के आधार पर परिजनों को मंगलवार को थाने में बुलाया गया है। मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक राजविंद्र कौर के पास दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति तीन साल पहले इंग्लैंड चला गया था। विदेश भेजने के लिए मृतका ने गांव के लोगों से पैसे ब्याज पर ले रखे थे। वीडियो वायरल होने के बाद जांच में पता चला कि मृतका ने घर पर ही फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed