फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the public hearing program, people appealed to the MLA to get the problems resolved

जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों ने समस्याओं के समाधान करवाने की विधायक के समक्ष लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
In the public hearing program, people appealed to the MLA to get the problems resolved
जन समस्याओं को सुनते विधायक असीम गोयल। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक असीम गोयल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नई सब्जी मंडी अंबाला शहर से माशापुर शैड में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों ने आकर अपनी कुछ समस्याओं बारे विधायक को अवगत करवाया। विधायक ने आए इन लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों का बेहतर समाधान किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के बेवजह चक्कर न लगाने पड़ें। लोगों की समस्याओं का समय रहते समाधान होना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की समस्या के समाधान में कोई तकनीकी या अन्य समस्या आ रही है, उस बारे उसे अवगत करवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान गांव जनसुई से सोमनाथ व अन्य लोगों ने गांव जनसुई से गोरसियां तक सड़क बनवाने बारे व मोतीनगर से बलविंद्र शर्मा व अन्य लोगों ने क्षेत्र में सड़क व नालियां बनवाने बारे लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं बारे में बताया। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed