फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the name of giving almond bags, thousands of rupees were grabbed

बादाम के कट्टे देने के नाम पर हड़प लिए हजारों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
In the name of giving almond bags, thousands of rupees were grabbed
अंबाला। होलसेल ड्राईफ्रूट कारोबारी से दो आरोपियों ने बादाम के कट्टे खरीदने के नाम पर 77 हजार 750 रुपये की धोखाधड़ी कर दी। चौकी नंबर एक की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुभाष कुमार ने बताया कि वह डीएनएस कॉलोनी जलबेड़ा रोड शहर का निवासी है। उसकी फेसबुक पर अतुल शाह निवासी भोपाल से मुलाकात हुई। उसने सुभाष से कहा कि उनका होलसेल डाईफूट का काम है। शिकायतकर्ता ने भी उसे कहा कि उनका भी पुरानी अनाज मंडी शहर में होलसेल डाईफुड का काम है। इसके बाद सुभाष ने उसे कहा कि उसे बादाम चाहिए तो शातिर ने उससे कहा कि उसकी ड्रीम मैजिक नटस फर्म है। उसने शिकायतकर्ता को कहा कि एक कट्टा बादाम आपको 12,950 रुपये का पड़ेगा। आरोपी ने कहा कि आपको छह कट्टे 77 हजार 750 रुपये के पड़ेंगे।
विज्ञापन

ठग ने कहा कि जब तुम 17 हजार रुपये मेरे बैंक अकांउट में डाल देंगे तो वीआरएल ट्रांसपोर्ट से छह कटे बादाम के भिजवा दूंगा। आरोपी ने कहा कि बाकी कि पेमेंट माल पहुंचने के बाद ट्रांसफर कर देना। इसके बाद चार मार्च को 17 हजार रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए। उसके बाद फिर 14 मार्च को 50 हजार रुपये और अन्य राशि उसी खाते में डलवाए। इसी तरह 77 हजार 750 रुपये की धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed